रायपुर में डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी में गिनती के दो एडमिशन, इन्हे पढ़ाने के लिए पदस्थ हैं 13 प्रोफेसर

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी में गिनती के दो एडमिशन, इन्हे पढ़ाने के लिए पदस्थ हैं 13 प्रोफेसर


नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी में स्थित कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी में प्रथम चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है। इस साल गिनती के दो एडमिशन हुए हैं। वहीं इन्हे पढ़ाने के लिए कॉलेज में 13 प्रोफेसर पदस्थ हैं। पिछले साल डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी में 44 एडमिशन हुए थे।

प्रथम चरण की काउंसलिंग पूरी

कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी में कुल 72 सीटें हैं। इनमें से 60 सीटें राज्य और 12 सीटें केंद्र के कोटे की हैं। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए पीईटी को परीक्षा देना अनिवार्य होता है। सत्र 2023–24 के लिए फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गिनती के केवल दो एडमिशन इस सत्र में हुए हैं। वहीं इन स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए 4 प्रोफेसर और 9 असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज में पदस्थ हैं। इस सत्र लगभग यही स्थिति बरकरार रहेगी

लगभग हर विषय के यही हाल

विद्यार्थियों का इन दिनों कॉलेज की पढ़ाई से मन भर गया गया है। कॉलेजों में इस सत्र में सबसे कम एडमिशन हुए हैं। पीजी कोर्सों के किसी भी विषय के 75 प्रतिशत से ज्यादा एडमिशन नहीं हुए हैं। बल्कि कई विषयों में 20 प्रतिशत से कम एडमिशन हुए हैं। डी. फॉर्मेसी की 5 हजार 186 सीटें हैं। इनमें से 2 हजार 553 अर्थात 49.22% पर प्रवेश हुए हैं। एमटेक की एक हजार 104 में से 211 सीटें भरी है। यह कुल सीटों का 19.11% है। एमबीए की एक हजार 710 सीटें हैं। इनमें से सिर्फ 823 सीटें ही भर सकी है। 52% सीटें खाली रह गई हैं। एमसीए की 548 सीटों में से 269 अर्थात 49.08% सीटों में प्रवेश छात्रों ने लिए हैं। एमफॉर्मा की 449 सीटों में से 332 अर्थात 73.94% सीटें भर गई है।

Ravindra Chaubey रायपुर न्यूज डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज Dairy science and Food technolgy Collage Raipur News उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ न्यूज Higher Education Department रवीन्द्र चौबे Chhattisgarh News