छत्तीसगढ़ में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए घटाया गया आरक्षण, 25 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया आरक्षण

Shivam Dubey | Sept 15, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए घटाया गया आरक्षण, 25 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया आरक्षण
छत्तीसगढ़ में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए घटाया गया आरक्षण, 25 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया आरक्षण

छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों की कालोनियों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए जमीन या निर्मित मकान का आरक्षण घटा दिया गया है

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों की कालोनियों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए जमीन या निर्मित मकान का आरक्षण घटा दिया गया है। यह आरक्षण 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। कॉलोनाइजर को ईडब्ल्यूएस या एलआईजी के लिए आरक्षित भूमि को विकसित करके देना होगा।

कॉलोनाइजर को देनी होगी भूमि

छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों की कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस या निम्न आय वर्ग एलआईजी के लिए विकसित भू-खंडों या निर्मित आवासों का आरक्षण 25 से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इनमें ईडब्ल्यूएस के लिए 15 से घटकर 9 व एलआईजी के लिए 10 से घटाकर 6 प्रतिशत किया गया है। कॉलोनाइजर को ईडब्ल्यूएस या एलआईजी के लिए आरक्षित भूमि को विकसित करके देना होगा। कॉलोनाइजर, राज्य शासन द्वारा निर्धारित शर्तों, प्रक्रिया व मूल्य पर विकसित भूखंड, आवास या प्रकोष्ठ का विक्रय पात्र हितग्राहियों को कर सकेगा। नियम मापदंडों के उल्लंघन पर संबंधित कॉलोनाइजर पर पेनाल्टी के साथ ही एफआईआर को कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा कॉलोनाइजर द्वारा निम्न आय वर्ग के लिए कॉलोनी में विकसित भूखंडों निर्मित आवासों/ प्रकोष्ठों की कुल संख्या का न्यूतनम 6 प्रतिशत आरक्षित रखा जाएगा।

नगरपालिका अधिनियम में संशोधन

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधनियम 1956 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगरपिालक निगम तथा नगरपालिका कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बंधन तथा शर्तें, नियम 2013 में संशोधन कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नए नियमों से राज्य के कॉलोनाइजरों को भारी लाभ होने वाला है अब उनके पास किसी भी विकसित कॉलोनी की 10 फीसदी अतिरिक्त जमीन बेचने का मौका होगा। एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए भूखंड तीन किमी के दायरे में किसी और जगह भी दे पाएंगे। संशोधित नियम के तहत नगरपालिक निगम, नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्र की सीमाओं के अंदर प्रस्तावित प्रत्येक आवासीय कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा विकसित भू-खंडों: निर्मित आवासों / प्रकोष्ठों की कुल संख्या का कम से कम 9 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

एलआईजी के लिए ये हैं शर्तें

विकसित भूखंड 60 से 100 वर्गमीटर (क्षेत्रफल) व निर्मित आवास / प्रकोष्ठ 50 से 90 वर्गमीटर ( निर्मित क्षेत्रफल) से कम नहीं होगा। प्रत्येक आवासीय इकाई प्रकोष्ठ में नल-जल प्रदाय सुविधा तथा सीवर जल निकासी की सुविधा होगी। प्रत्येक आवासीय इकाई प्रकोष्ठ में कम से कम एक शौचालय होना चाहिए।

ईडब्ल्यूएस के लिए ये हैं शर्तें

आरक्षित, विकसित भूखंड, निर्मित आवास या प्रकोष्ठ के संबंध में शर्तें पूरी करनी होगी। ईडब्ल्यूएस के लिए विकसित भूखंड 35 से 50 वर्गमीटर क्षेत्रफल व निर्मित आवास 30 से 45 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्रफल होगा। विकसित प्रकोष्ठ की स्थिति में भवन की ऊंचाई (भूतल पर पार्किंग को छोड़कर) तीन मंजिल से अधिक नहीं होगी। प्रत्येक विकसित भूखंड, आवास या प्रकोष्ठ के सामने मार्ग की चौड़ाई 6 मीटर से कम नहीं होगी।

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Municipal Corporation Raipur
  • नगर निगम रायपुर
  • Raipu News
  • Urban Administration Department
  • नगरीय प्रशासन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा