छत्तीसगढ़ में अब तक 819 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, सबसे ज्यादा बीजापुर में हुई वर्षा, सरगुजा में सबसे कम

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में अब तक 819 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, सबसे ज्यादा बीजापुर में हुई वर्षा, सरगुजा में सबसे कम



नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। प्रदेश में अब तक 819.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं सबसे ज्यादा 1390 मिमी वर्षा बीजापुर जिले में हुई है। तो सबसे कम 365. 4 मिमी वर्षा सरगुजा जिले में हुई है। रायपुर जिले में 908 मिमी वर्षा 8 सितंबर की सुबह तक दर्ज की गई है।

कहां हुई कितनी बारिश

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 819.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 08 सितंबर सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 690.2 मिमी, बलरामपुर में 753.8 मिमी, जशपुर में 670.3 मिमी, कोरिया में 763.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 791.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

सरगुजा में सबसे कम, बाकी जिलों के हाल सामान्य से अच्छे

प्रदेश के बलौदाबाजार में 806.0 मिमी, गरियाबंद में 723.2 मिमी, महासमुंद में 834.2 मिमी, धमतरी में 782.2 मिमी, बिलासपुर में 845.7 मिमी, मुंगेली में 987.7 मिमी, रायगढ़ में 945.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 733.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 698.4 मिमी, सक्ती में 704.1 मिमी, कोरबा में 800.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 859.0 मिमी, दुर्ग में 696.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 643.2 मिमी, राजनांदगांव में 913.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1055.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 843.8 मिमी, बालोद में 847.3 मिमी, बेमेतरा में 648.1 मिमी, बस्तर में 874.3 मिमी, कोण्डागांव में 890.2 मिमी, कांकेर में 816.2 मिमी, नारायणपुर में 793.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 913.9 मिमी और सुकमा में 1223.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Bijapur News बीजापुर न्यूज Monsoon मानसून Till now 819 mm. average rainfall recorded अब तक 819 मिमी. औसत वर्षा दर्ज