यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए बनाएगी माहौल, डिजिटल क्रांति एकता अभियान लॉन्च, मनु बोले- BJP ने फैलाई नफरत हम फैलाएंगे मोहब्बत

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए बनाएगी माहौल, डिजिटल क्रांति एकता अभियान लॉन्च, मनु बोले- BJP ने फैलाई नफरत हम फैलाएंगे मोहब्बत

Raipur. छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस ने नया अभियान लॉन्च किया है। इस अभियान का नाम है डिजिटल क्रांति एकता अभियान। इसके माध्यम से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए चुनावी माहौल बनाएंगे। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन ने कहा कि बीजेपी ने नफरत फ़ैलाने का काम किया है, हम मोहब्बत फैलाने का काम करेंगे।

क्या है डिजिटल अभियान

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन ने बताया कि जब से देश में भाजपा की मोदी सरकार आई है देश का माहौल ख़राब हुआ जा रहा है। अपनी अखंडता और एकता के लिए जाना जाने वाला भारत आज नफरत की आग में झुलस रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग आपसी एकता, समझ, भाई चारे को समाप्त करने के लिए कुछ लोग कर रहे हैं। देश को नफरत की आग में जाने से रोकने के लिए युवा कांग्रेस इस अभियान से हर संभव प्रयास करेगी। मोदी ने देश को डिजिटल क्रांति की ओर ले जाने की बजाय नफरत की आग में झोंक दिया है। युवाओ के दिल में हमारे प्रिय राहुल गाँधी जी की मोहब्बत की दुकान हम खोलेंगे।

कार्यकर्ताओं को दिया गया विधानसभा चुनाव के लिए मंत्र

फेक न्यूज़ और साम्प्रदायिकता के खिलाफ राहुल गांधी के भारत जोड़ो के संकल्प के साथ मोहब्बत, एकता और समरसता को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ युवा काग्रेस, सोशल मीडिया विभाग द्वारा युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता की है। इसमें “डिजिटल क्रांति एकता अभियान” का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश और सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला समन्वयको के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की गई है।

रायपुर न्यूज Youth Congress Chhattisgarh Akash Sharma Youth Congress Launched New Campaign Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा युवा कांग्रेस ने शुरू किया नया अभियान