JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 200 में से 199 सीटों पर शनिवार 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सुबह 11 बजे तक 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद अगला सीएम कौन होगा, यह आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तय करेंगे। गहलोत ने कहा कि पार्टी जो मेरे लिए जो भूमिका तय करेगी, वह मुझे मंजूर होगी।
यह बोले सचिन पायलट
जयपुर के सी स्कीम में वोट डालने से पहले सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हर व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है। कोई भी एक व्यक्ति न तो चुनाव लड़वा सकता है और न ही जितवा सकता है और न हरवा सकता है। वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डालने के बाद कहा कि सभी मतदान जरूर करें।
इन सीटों पर इतना मतदान
- अजमेर - 23.43 %
- अलवर - 26.15 %
- बांसवाड़ा - 26.37 %
- बारां - 28.91 %
- बाड़मेर - 22.11 %
- भरतपुर - 27 %
- भीलवाड़ा - 23.85 %
- बीकानेर - 24.52 %
- बूंदी - 25.42 %
- चित्तौड़गढ़ - 24.87 %
- चुरू - 25.9 %
- दौसा - 22.73 %
- ढोलपुर - 30.25 %
- डुंगरपुर - 22.82 %
- गंगानगर - 28.22 %
- हनुमानगढ़ - 29.16 %
- जयपुर - 25.19 %
- जैसलमेर - 25.24 %
- जालौर - 23.24 %
- झालावा़ड़ - 28.48 %
- झुंझनू - 24.57 %
- जोधपुर - 22.58 %
- करौली - 24.61 %
- कोटा - 26.97 %
- नागौर - 23.63 %
- पाली - 22.66 %
- प्रतापगढ़ - 22.40 %
- सवाई माधोपुर - 24.32 %
- सीकर - 25.2 %
- उदयपुर - 21.7 %
/sootr/media/post_attachments/731dda88e9544f4955e25da3affdc5b56f45ffad1d9e35197b00991b4ac51742.png)
/sootr/media/post_attachments/53454c762cc777a1ec271be214d2f19405332f31fd8a00eaf3ccc8e4873673cf.png)
/sootr/media/post_attachments/1c24d0adb39238c20298b28e1b7590487939381260e0540fce1aa81e4cab5b6d.png)
/sootr/media/post_attachments/ef1fabe6ff30e0c690cbdb40e956b474ae638c01d624cb9d8c09e7d33a975c3a.png)
/sootr/media/post_attachments/b097d14c8e25844dd900477e803b0fb2749dd87ba4c2c453f7e751cd85898820.png)
/sootr/media/post_attachments/64a4cd3a8e8cbe861ae1ab4dfc958942c45c42dac2561950c02e934c93e70fb0.png)