झुंझुनूं में सीएम गहलोत बोले- सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार, प्रियंका गांधी ने बताया पीएम के पर्स का सीक्रेट

Rahul Garhwal | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
झुंझुनूं में सीएम गहलोत बोले- सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार, प्रियंका गांधी ने बताया पीएम के पर्स का सीक्रेट
झुंझुनूं में सीएम गहलोत बोले- सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार, प्रियंका गांधी ने बताया पीएम के पर्स का सीक्रेट

राजस्थान में तमाम दलों के बड़े नेताओं के दौरे का सिलसिला जारी है। झुंझुनूं में प्रियंका गांधी की सभा में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

JHUNJHUNU. झुंझुनूं में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा की। इसमें सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को दिया जाएगा। फिलहाल 500 रुपए में सिलेंडर सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया जा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के पर्स का सीक्रेट बताया।

प्रियंका ने बताया पीएम मोदी के पर्स का रहस्य

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने देवनारायण मंदिर में मोदी जी के लिफाफे की बात की तो उन्हें इसका बहुत बुरा लगा। ये बात सच होगी, इसलिए उन्हें ये बात चुभ रही है। महिला आरक्षण देने का समय नहीं बताया, यानी लिफाफा खाली है। ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया, यानी मोदी जी का लिफाफा खाली है।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। रोजगार पैदा नहीं कर रहे, पब्लिक सेक्टर कंपनी से रोजगार बनते थे, उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया। यदि सभी उद्योगपतियों को देते तो दिक्कत नहीं होती, इससे रोजगार बढ़ते, लेकिन इस सरकार ने चुनिंदा लोगों को दिए। खेती-किसानी भी अपने मित्रों को सौंपने वाले थे।

'कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण की बात की'

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की बातें खोखली हैं। वे महिला आरक्षण की बात करते हैं। सबसे पहले पंचायतों में महिला आरक्षण कांग्रेस ने दिया। ये कानून लाए, लेकिन आरक्षण कब मिलेगा, इसका कुछ पता नहीं है।
प्रियंका ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार नहीं दिए। कमाई बढ़ नहीं रही है, ऊपर से महंगाई इतनी बढ़ा दी कि राज्य सरकारों को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं। कोई बीमार पड़ जाए तो इलाज कराने में घबराहट होने लगती है। राजस्थान में तो सरकार ने 25 लाख रुपए का बीमा करके फ्री इलाज दे दिया। दूसरे प्रदेशों में ऐसी स्थिति नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए..

राजस्थान में अब तक बीजेपी दलबदलुओं का कर रही थी स्वागत, अब कांग्रेस ने भी बिछा लिया रेड कारपेट

'धर्म का नाम लीजिए, वोट बटोर लीजिए'

प्रियंका गांधी ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वालों की जवाबदेही खत्म हो गई है। वे समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ धर्म का नाम लीजिए, जाति का नाम लीजिए और वोट बटोर लीजिए। आपको समझना पड़ेगा कि उन्हें आपके काम की बात करनी चाहिए।

Tags:
  • Rajasthan News
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Priyanka Gandhi Jhunjhunu
  • Priyanka announcement for women
  • प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा
  • प्रियंका की महिलाओं के लिए घोषणा
  • झुंझुनूं में प्रियंका गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग