सारंगढ़ में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं ठप, कर्मचारियों ने काम बंद कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है इनकी मांग

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
सारंगढ़ में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं ठप, कर्मचारियों ने काम बंद कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है इनकी मांग

SARANGARH. प्रदेश में जहां एक तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में शासकीय और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल भी लगातार जारी है। पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ कसडोल जिले में भी 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप हैं। मरीजों और घायलों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस और महिलाओं को डिलीवरी के लिए नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने वाली 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जानी वाली संजीवनी 108/102 के कर्मचारी ने सारंगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वाहनों को खड़ा कर अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने कहा अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की जाती है तो वो आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

108 और 102 के कर्मचारियों के प्रमुख मांगें

1. 102 महतारी एंबुलेंस सेवा के नए विज्ञापन को निरस्त कर बीते 10 सालों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्य स्थान पर फिर से पदस्थ किया जाए।

2. कर्मचारियों को 2 से 3 माह कार्य कराकर एक माह का वेतन जारी किया जाता है, हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाए।

3. सभी कर्मचारियों को 2018 से 2023 तक का वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया है, जिसे एकमुश्त दिया जाए।

4. एम्बुलेंस कर्मचारियों से आठ घंटे ही काम लिया जाए, इससे अतिरिक्त काम पर ओवरटाइम दिया जाए।

5. 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से हटाकर सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 साल तक नौकरी की गारंटी दी जाए जैसी मांगे शामिल है।

108 Sanjeevani Express रायपुर न्यूज सारंगढ़ न्यूज 108 और 102 के कर्मचारियों के मांगें 102 महतारी एक्सप्रेस Raipur News 108 संजीवनी एक्सप्रेस सारंगढ़ में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं ठप 108 and 102 ambulance services stalled in Sarangarh Sarangarh News demands of 108 and 102 employees 102 Mahtari Express