एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट

Vikram Jain | Dec 08, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
एमपी में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा विधानसभा चुनाव होने के साथ ही नतीजे भी घोषित हो चुके है। अब प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव होने जा रहे है। इस उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया। प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान 5 जनवरी को होंगे और रिजल्ट 9 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होना है। इसी तरह विभिन्न नगरीय निकायों में 21 पार्षद पद के लिए उप चुनाव होना है।

जानें निर्वाचन का पूरा कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग के मुताबिक निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 15 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र 22 दिसंबर तक लिए जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जांच 23 दिसंबर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का बांटे जाएंगे।

पंचायतों में वोटिंग 5 जनवरी 2024 को होगी। मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं नगरीय निकायों के लिए भी 5 जनवरी को होगा। नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सुबह वोटिंग होगी।

चुनाव परिणाम की घोषणा 9 जनवरी को

नगरीय निकायों के लिए वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 9 जनवरी को होगी। पंचायत उप चुनाव में पंचायत पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की EVM से मतगणना 9 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जाएगी।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Urban body by-election in MP
  • Schedule of Panchayat by-election in MP
  • Madhya Pradesh Election Commission
  • Urban body and Panchayat by-election
  • एमपी में नगरीय निकाय उपचुनाव
  • एमपी में पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल
  • मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग
  • नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

By Arun Tiwari

त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा
जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत

By Jageshwar prasad

जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

By VINAY VERMA

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव