राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले शांति धारीवाल महिला पत्रकार पर भड़के, महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर PM ने घेरा
The Sootr | Nov 10, 2023, 24:00 IST
राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले शांति धारीवाल महिला पत्रकार पर भड़के, महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर PM ने घेरा
राजस्थान चुनाव की गहमा-गहमी के बीच मंत्री शांति धारीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला पत्रकार से दबंगई करते नजर आ रहे हैं
JAIPUR. राजस्थान की विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चर्चा के दौरान राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के लिए ये बयान मुसीबत बनता जा रहा है। बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बनाते दिख रही है वहीं इस बयान को लेकर शांति धारीवाल का फ्रस्ट्रेशन भी अब सामने आने लगा है। स्थिति ये है कि इस बयान को लेकर जब एक महिला पत्रकार ने सवाल किया तो वे उस महिला पत्रकार पर भी भड़क गए और उनके समर्थकों ने चैनल का कैमरा बंद करवा दिया। बीजेपी अब इस घटना को भी मुद्दा बनाते देख रही है। वहीं धारीवाल सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हो रहे हैं।
शांति
दरअसल कोटा की एक स्थानीय चैनल की पत्रकार नूपुर जरौली शांति धारीवाल के निवास पर उनका इंटरव्यू करने पहुंची थी। धारीवाल को पार्टी ने कोटा उत्तर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। बातचीत के दौरान पहले तो धारीवाल सामान्य दिखे लेकिन जैसे ही महिला पत्रकार ने उनके कामकाज को लेकर सवाल करना शुरू किया तो धारीवाल पत्रकार पर भड़क गए। वहीं उनके इस व्यवहार के बाद उनके समर्थकों ने चैनल का कैमरा बंद करवा दिया। ऐसे में अब धारीवाल और उनके समर्थकों का ये व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बीजेपी घटना को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाते दिख रही है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यहां एक महिला पत्रकार के सामने दबंगई दिखा रहे हैं। बलपूर्वक कैमरा बंद कराया जा रहा है। असल में उनके अहम को चोट पहुंच गई, उन्हें इस बात पर ज्यादा गुस्सा आया कि कोई महिला कैसे उनसे सवाल पूछ सकती है। ये कांग्रेस की ओर से हमारी बहनों को बताने की कोशिश है कि बराबरी करने की कोशिश न करें, वर्ना यही सुलूक होगा।’
राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले शांति धारीवाल के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम उदयपुर में अपनी चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेसियों डूब मरो। तुम्हारे मंत्री इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के मंत्री ने इस तरह का बयान देकर न सिर्फ महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि राजस्थान के पुरुषों का भी अपमान किया है जो महिलाओं की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं।
बता दें कि शांति धारीवाल ने ये बयान कुछ समय पहले विधानसभा में दिया था, जब वहां महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान धारीवाल यह कहते सुने गए थे कि वैसे भी राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश रहा है। उनके इस बयान पर उसी समय हंगामा शुरु हो गया। अब चुनाव के समय बीजेपी इस बयान को जमकर भुना रही है।
शांति धारीवाल महिला पत्रकार पर भड़के
बीजेपी ने बनाया मुद्दा
प्रधानमंत्री ने कहा था डूब मरो कांग्रेसियों
धारीवाल ने विधानसभा में दिया था ये बयान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari