महाकाल के भ्रष्टाचार और ओंकारेश्वर को बाढ़ में डुबोने के दोषी हैं शिवराज, सरकार बनने के बाद पहली बैठक में खुलेगी फाइल, लगान फिल्म से लिया है यात्रा का थीम सांग

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
महाकाल के भ्रष्टाचार और ओंकारेश्वर को बाढ़ में डुबोने के दोषी हैं शिवराज, सरकार बनने के बाद पहली बैठक में खुलेगी फाइल, लगान फिल्म से लिया है यात्रा का थीम सांग

अरुण तिवारी, BHOPAL. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने पहले महाकाल लोक में भ्रष्टाचार किया और अब ओंकारेश्वर को बाढ़ में डुबा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 सितंबर को मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर पहुंचे, जबकि उससे पहले ही बांध में लगातार पानी बढ़ रहा था, जिसके चलते बांध के फाटक खोलने की बहुत आवश्यकता थी, लेकिन प्रशासन पर अघोषित दबाव था कि बांध के फाटक ना खोले जाएं, इसलिए कई दिन की बरसात के बाद भी बांध में पानी बढ़ने दिया गया। जब मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर का कार्यक्रम पूरा कर लिया, उसके बाद बांध के फाटक एकदम से खोल दिए गए और ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र और निचले इलाकों में बहुत तेजी से बाढ़ का पानी घुसा।

अब सात दिन के अंदर प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली ही बैठक में महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे और इसमें जो भी दोषी हो फिर चाहे वो सीएम हों या उनके मंत्री, उन पर कार्यवाही की जाएगी।

लगान फिल्म से प्रेरित है थीम सांग

सुरजेवाला ने कहा कि जनआक्रोश यात्रा का थीम सांग चलो-चलो फिल्म कुर्बानी और लगान से लिया गया है। नरोत्तम मिश्रा को छपास की बीमारी है। बीजेपी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान सिर्फ एक गाने से ही डर गए, अभी तो पूरी जनआक्रोश यात्रा निकलना बाकी है।

'हिमंता विश्वा सरमा भगोड़े हैं'

सुरजेवाला ने हिमंता विश्वा सरमा के जनआशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को दिए बयानों पर पलटवार किया। सुरजेवाला ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री तो असल में भगोड़े हैं। वे मोदी की नजरों में आना चाहते हैं, इसलिए उल-जलूल बयान दे रहे हैं। वहीं उन्होंने शिवराज पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सीएम शिवराज को नालायक कहते थे, हम उनको नकलची कहते हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने सीएम शिवराज पर लगाए आरोप theme song of Janakrosh Yatra flood in Omkareshwar विधानसभा चुनाव Randeep Surjewala accuses CM Shivraj मध्यप्रदेश न्यूज Assembly Elections Madhya Pradesh News जनआक्रोश यात्रा का थीम सांग ओंकारेश्वर में बाढ़