अपने ही घर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा- जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा
Rahul Garhwal | Oct 01, 2023, 24:00 IST
अपने ही घर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा- जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में कहा कि जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा।
SEHORE. अपने गृह जिले सीहोर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा। सीएम शिवराज ने सीहोर में विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपए की सौगात दी। वे बहनों से कह रहे थे कि ऐसा भैया मिलेगा नहीं, जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा। सीएम के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।
'मैंने राजनीति की परिभाषा बदल दी'
सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने राजनीति की परिभाषा बदल दी। कांग्रेस का राज आपने वर्षों देखा। कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी क्या? मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं।
लाड़ली बहना योजना के बारे में की बात
सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश की राजनीति बदली है। कभी आपने ऐसा सोचा था कि बहनों के खाते में हर महीने पैसा आएंगे। हर महीने तनख्वाह की तरह सीधे पैसे खाते में आ जाते हैं। ये एक क्रांति है, जिसे 1 हजार से शुरू किया, धीरे-धीरे इसे 3 हजार तक ले जाऊंगा।
मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे जारी
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे चल रहा है। सब हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। जितने विकास के कार्य किए हैं? कभी कांग्रेस के जमाने में हुए क्या? हमने सड़कों का जाल बिछाया और उनके समय क्या स्थिति थी, आप सबको पता है।
ये खबर भी पढ़िए..
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सियासत में कोई पीछे नहीं जाता, बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है
कैबिनेट बैठक में सीएम ने भाषण से चौंकाया था
26 सितंबर को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में सीएम शिवराज ने अपने भाषण से सबको चौंका दिया था। सीएम शिवराज ने मंत्रियों और अधिकारियों का आभार जताया था। एक तरह से फेयरवेल भाषण दिया था। संभवत: ये शिवराज कैबिनेट की आखिरी मीटिंग थी क्योंकि अक्टूबर में अब चुनाव आचार संहिता लग सकती है। सीएम शिवराज ने 2008, 2013 और 2018 के चुनाव के वक्त शिवराज ने कैबिनेट मीटिंग में ऐसा कोई भाषण नहीं दिया था। सवाल ये भी उठता है कि बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आने के बाद क्या शिवराज ने विदाई भाषण देने का फैसला लिया था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari