/sootr/media/post_banners/428e2d54e61fa4ccf4d7e59558bc61e854b73b08c32bb1164030d5f187596e34.jpg)
संजय गुप्ता, INDORE. नवलखा इलाके में आईडीए मल्टी में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अफसर पिता किशोर धामंदे (76) और बड़ी बहन रमा अरोरा (53) की हत्या के मामले में पुलिस को बेटे पुलिन उर्फ पुलकित पर ही शक है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिता और बहन के मर्डर के बाद वह बुधवार ( 8 नवंबर) को मां की हत्या के इरादे से भी सिलिकॉन सिटी में गया था, लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके चलते जान बच गई। दरअसल पिता उसे बेहद प्यार करते थे, लेकिन बेटे की मनोरोग के चलते हरकतों के कारण पत्नी और छोटी बेटी दोनों अलग रहते थे।
/sootr/media/post_attachments/62a8ca888d69a97dd02ab2dba1e7c0c6fe2b6ab1d6c6b93b60789a71bc8742f5.png)
पुलिस ने जांच में कई टू व्हीलर खंगाले
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिन धामंदे की तलाश में अब तक 65 से ज्यादा लाल टू व्हीलर खंगाली जा चुकी हैं। तकनीकी जांच में पता चला कि उसने हत्या के तीसरे दिन बुधवार को अग्रवाल नगर में एक एटीएम से पहले 10 और फिर 5 हजार रुपए निकाले। इस दौरान वह सिलिकॉन सिटी में मां के फ्लैट पर गया था। मां को उसकी हरकतें पता थीं, इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, वरना उनकी भी हत्या हो जाती। आरोपी के जाने के कुछ घंटे बाद बुजुर्ग और उनकी बेटी की हत्या की जानकारी सामने आई थी।
/sootr/media/post_attachments/18790bb046ef9509c2e474836051430b81005d17115d10bb50604808815142d4.jpeg)
बाणगंगा अस्पताल में उपचार भी हो चुका
पुलिस के अनुसार, तीन बहनों के बीच पुलिन परिवार का एकलौता बेटा था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था इसलिए बाणगंगा अस्पताल में छह महीने उसका इलाज भी कराना पड़ा था। हालांकि, पिता खुद ही उसे वापस घर ले आए और अपने साथ रखने लगे। पिता किशोर के अलावा जिस बड़ी बहन रमा की हत्या हुई है, वह तलाकशुदा थी और पिता की देखरेख की खातीवाला टैंक से आती-जाती रहती थी।
/sootr/media/post_attachments/9f15a6bcf9a4ed387136bbf6847753396333f45fc2a3b293d8a78cf7e2c8a984.jpeg)
बिना हेल्मेट उतारकर ही आता-जाता था
हत्या वाले दिन से वह लापता है। जल्दबाजी में वह हेलमेट और स्कार्फ बांधकर फ्लैट पर ताला लगाकर गया था। तब आसपास के लोगों ने भी सोचा था कि वह इतनी जल्दी में कहां जा रहा है। लेकिन बुजुर्ग किशोर धामन्दे के फ्लैट से कम ही बाहर आने के चलते लोग घटना को नहीं समझ पाए। वैसे आरोपी हमेशा नीचे स्कार्फ या हेल्मेट में ही आता-जाता था। घटना के बाद वाले सीसीटीवी में हेलमेट में दिख रहा है। संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह का कहना है आरोपी की तलाश जारी है। वह हमेशा अकेला रहने का आदी है, इसलिए उसकी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। वह घर से निकलकर कहीं भी छत वगैरह या एकांत इलाके में भी सो जाता था। पुलिस रात में सुनसान इलाकों में उसकी सर्चिंग कर रही है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us