आज बाड़मेर में जनसभा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनावी प्रचार का आखिरी दौर, राजस्थान में दूसरी सभा
The Sootr | Published:
आज बाड़मेर में जनसभा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनावी प्रचार का आखिरी दौर, राजस्थान में दूसरी सभा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में चुनावी माहौल के बीच पीएम मोदी राजस्थान पहुचेंगे और बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
JAIPUR. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का रुख राजस्थान की तरफ हो जाएगा। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 3:00 बजे बाड़मेर जिले के भारतीय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे।
राजस्थान के चुनावी समर में प्रधानमंत्री मोदी की ये दूसरी सभा है। 9 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद उनकी पहली सभा उदयपुर में समाप्त हुई थी और अब पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में सभा करने आ रहे हैं। बायतु विधानसभा क्षेत्र में अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी विधायक हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा से चुनाव मैदान में उतारा है वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से बालाराम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पिछले चुनाव में इस सीट से बीजेपी ने कैलाश चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा था, जो लगभग 13000 वोटों से चुनाव हार गए थे। बाद में उन्होंने संसद का चुनाव लड़ा और अभी वह केंद्रीय मंत्री हैं।
बायतु में सभा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगे। अभी बाड़मेर जिले में बीजेपी के पास सिर्फ सिवाना की एक सीट है इसलिए यहां मोदी की सभा बीजेपी के लिए अहम मानी जा रही है।
राजस्थान में पीएम मोदी की दूसरी सभा
7 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे मोदी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari