/sootr/media/post_banners/55777d7f194ddecd1d2861435bf75c1dd7876792a8be0b3d5c59e259cdfd6888.jpeg)
BHOPAL. एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जुबान क्या फिसली, कांग्रेस ने मौका पकड़ लिया। BJP की युवा नेत्री भक्ति शर्मा पर गलत बयानी और लोगों को झूठ परोसने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस IT CELL से लेकर बड़े नेता तक भक्ति शर्मा को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनका मजाक बनाया जा रहा है। तीन दिन से यह मामला सोशल मीडिया पर खदबदा रहा था, लेकिन उबाल तब आया जब कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए। थोड़ी ही देर बाद BJP की युवा नेत्री भक्ति शर्मा का रिप्लाई भी आ गया। और दोनों ही पार्टियों के “भक्तों” के बीज X वॉर शुरू हो गई… जानिए क्या बोल गई थीं भक्ति शर्मा..
कठघरे में भक्ति शर्मा !
दरअसल एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी नेता भक्ति शर्मा और कांगेस नेता शोभा ओझा ने शिरकत की। इस दौरान शोभा ओझा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला, तो वहीं बीजेपी नेता भक्ति शर्मा ने सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। भक्ति शर्मा ने कहा कि भोपाल में 250 मेडिकल कॉलेज है। उनके इस बयान ने तूल पकड़ लिया है। भक्ति के बयान पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर बीजेपी नेत्री भक्ति पर निशाना साधा है। अरुण ने ट्वीट कर लिखा भक्ति के अनुसार भोपाल में 250 मेडिकल कॉलेज है, जबकि हकीकत में इतने मेडिकल कॉलेज तो पूरे मध्यप्रदेश में भी नहीं है। इतने भारी ज्ञान के लिए व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का धन्यवाद।
ये खबर भी पढ़िए...
जब ट्रोल हुईं तो भक्ति का पलटवार
वहीं बीजेपी नेता भक्ति शर्मा ने अरुण यादव के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- अरुण जी, झूठ की दुकान से आप भी सामान बेचने लगे हैं। शॉर्ट वीडियो डालकर बता दिया कि आप भी भ्रम फैलाने में अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह श्रेष्ठ हैं। त्रुटि को ठीक करते हुए 3 बार मप्र कहा लेकिन सत्य सुनने की हिम्मत कांग्रेस में नहीं होती।
भोपाल में कितने मेडिकल कॉलेज?
संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट के अनुसार राजधानी भोपाल में कुल 7 मेडिकल कॉलेज है।
- गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
- पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल
- एल एन मेडिकल कॉलेज, भोपाल
- चिरायू मेडिकल कॉलेज, भोपाल
- आर.के.डी.एफ. मेडिकल कॉलेज भोपाल
- महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भोपाल
- एम्स- भोपाल
ये खबर भी पढ़िए...
कौन है भक्ति शर्मा?
भक्ति शर्मा भोपाल से 20 किलोमीटर दूर स्थित बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव की रहने वाली है। उन्होंने भोपाल के नूतन कॉलेज से राजनीति विज्ञान की शिक्षा हासिल कर चुकी हैं। भक्ति, विदेश में रहकर नौकरी कर रही थी। अमेरिका में नौकरी करने के कुछ समय बाद उन्हें अपने गांव की जिम्मेदारी का एहसास हुआ और वो भोपाल लौट आईं। 2015-16 में भक्ति ने दोगुने वोट हासिल करके सरपंच का पद पाया। देखते ही देखते भक्ति ने सरपंच बनने के कुछ ही साल में गांव का नक्शा बदल दिया। यहां 80 फीसदी कच्चे मकान पक्के मकानों में तब्दील हो चुके हैं। हर घर में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था है। खास बात ये है कि जब भी इस गांव में किसी लड़की का जन्म होता है तो यहां पर 10 पेड़ लगाए जाते हैं। इसके अलावा भक्ति बच्ची के जन्म पर उसकी मां को बतौर सरपंच मिलने वाला अपना 2 महीने का वेतन गिफ्ट में देती है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us