बैतूल की एक पंचायत का शराबबंदी को लेकर कड़ा फैसला, शराब पी, पिलाई, बैची तो खैर नहीं...
Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
बैतूल की एक पंचायत का शराबबंदी को लेकर कड़ा फैसला, शराब पी, पिलाई, बैची तो खैर नहीं...
बैतूल के शाहपुर की एक पंचायत ने शराबबंदी को लेकर सख्त फैसला किया है। यहां शराब बिक्री, पीने पर जुर्माना लगाया गया है।
BETUL. मध्य प्रदेश शराबबंदी करने वाला राज्य तो नहीं बना है, लेकिन एमपी के बैतूल जिले की एक पंचायत ने शराबबंदी को लेकर कड़ा फैसला लिया है। पंचायत के ऐसे कदम ने मिसाल जरूर पेश कर दी है। यहां पर अगर किसी ने शराब पी, पिलाई, बैची तो उसकी खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर चप्पलों से पिटाई भी होगी।
दरअसल पंचायत खोखरा रैयत 1 और खोखरा मॉल 2 में नशा मुक्ति अभियान के तहत पेसा एक्ट ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में पेसा एक्ट नियम 2022 अंतर्गत शान्ति और विवाद निवारण समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांव में शराब बिक्री पर भारी जर्माना लगाने का फैसला लिया है। इसके तरह उसपर 10 हजार आर्थिक दंड और शराब पीने वालों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
शराब पीने की सूचना देने वालों को इनाम देने का एलान भी इस पंचायत के लोगों ने किया है। ऐसी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 1 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं ग्राम सभा ने गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबी की महिलाओं द्वारा 5- 5 बार चप्पल मारकर पिटाई करने का फैसला लिया है।
शराब पीने, बेचने पर जुर्माना
उत्पात मचाने वालों की चप्पल से होगी पिटाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari