BHOPAL. भोपाल की सड़कों पर काला जादू करने वाली एक बुजुर्ग महिला घूम रही है। ये बात सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये वाकई सच है। ये बुजुर्ग महिला काला जादू करके लोगों को वश में करती है, इसके बाद जेवर और पैसों पर अपना हाथ साफ कर देती है। पुलिस भी इस महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने इसके ऊपर इनाम भी घोषित किया है।
महिला के ऊपर इनाम
![publive-image publive-image]()
पुलिस ने बुजुर्ग तांत्रिक महिला को पकड़वाने वाले को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ये बुजुर्ग तांत्रिक महिलाओं और बच्चों को काले जादू से सम्मोहित करके सोने-चांदी के आभूषण और पैसे लूट लेती है। ये महिला उन घरों को निशाना बनाती है, जिनमें महिलाएं और बच्चे घर पर रहते हैं। वो महिलाओं और बच्चों को सम्मोहित करके जेवर और कैश लेकर फरार हो जाती है।
रैन बसेरे में ठहरती है महिला
बुजुर्ग तांत्रिक महिला को पकड़ने के लिए रायसेन, राजगढ़ और विदिशा पुलिस भी चक्कर लगा रही है। महिला इतनी चालाक है कि वो पुलिस को भी चकमा दे चुकी है। महिला ज्यादातर पैदल या बस से सफर करती है। वो रैन बसेरे में ठहरती है।
पहले रेकी करती है, फिर वारदात को देती है अंजाम
पुलिस ने इस महिला को पकड़वाने में मदद करने वाले को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। महिला वारदात को अंजाम देने से पहले घरों में रेकी करती है। वो काला जादू करके महिलाओं और बच्चों को वश में कर लेती है। इसके बाद वे बिना किसी को बताए घर में रखे पैसे और जेवर उसके हवाले कर देते हैं। पुलिस ने इस महिला के बारे में सूचना देने के लिए नंबर 9479990547, 9407075829 जारी किए हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
मध्यप्रदेश में 6 महिला जजों को किया बर्खास्त, जानिए आखिर क्या थी इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह ?
भोपाल के एडिशनल डीसीपी भदौरिया का क्या कहना है?
भोपाल के एडिशनल डीसीपी आरएस भदौरिया ने बताया कि महिला ऐसे घरों में जाती है, जहां पर महिलाएं और छोटी बच्चियां हों। वो उनको तंत्र-मंत्र के नाम पर डराती है। कहती है कि उन पर विपत्ति आने वाली है, संकट आने वाला है। इस तरह की बातें करके उनको अपने जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी कर लेती है। ये महिला भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना इलाके और टीटी नगर थाना इलाके में ठगी की वारदात को अंजाम दे चुकी है।