छत्तीसगढ़ AAP का बड़ा दावा, सहप्रभारी मुंडिया बोले- कांग्रेस में गुटबाजी, AAP के संपर्क में कई MLA, जुलाई में होंंगे शामिल

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ AAP का बड़ा दावा,  सहप्रभारी मुंडिया बोले- कांग्रेस में गुटबाजी, AAP के संपर्क में कई MLA, जुलाई में होंंगे शामिल

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का दावा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता AAP का दामन थाम सकते हैं। पंजाब के विधायक और आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया ने मीडिया से चर्चा में खुलासा किया है। हरदीप सिंह मुंडिया ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस के नेता हमारे संपर्क में हैं। हम 2 जुलाई की महारैली की तैयारी में लगे हैं इसके बाद वो नेता आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे, उन्हें सामने लाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।



कांग्रेस अंतर्कलह से जूझती हुई पार्टी है: मुंडिया



छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित गुटबाजी को लेकर हरदीप सिंह मुंडिया ने सवाल उठाए हैं। मुंडिया ने कहा कि इस बार ये गुटबाजी किसी मंत्रियों के बीच नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बीच देखने को मिली है। मुंडिया ने आगे कहा- मरकाम के कुछ ही घंटों पहले जारी की गई नई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस अंतर्कलह से जूझती हुई पार्टी है। कांग्रेस की अस्थिरता और अनिश्चितता उजागर होती है। कांग्रेस की नईया 2023 में डूबने का ये बड़ा संकेत है। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। इसका ताजातरीन उदाहरण कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा के आदेश की समीक्षा की बात कहकर मोहन मरकाम ने साफ कर दिया कि वह प्रभारी के आदेश को तत्काल मानने के लिए तैयार नहीं हैं।



भूपेश सरकार से नाराज विधायक AAP के संपर्क में 



मुंडिया ने कहा कि भूपेश सरकार के दर्जनभर मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक नाराज चल रहे हैं। ये सभी अलग-अलग पार्टियों के संपर्क में हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस में सियासी भूकंप आने वाला है। इसकी एक झलक बीते दिनों कुमारी शैलजा और मोहन मरकाम के बीच चले सियासी टकराव से गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। आधे से अधिक विधायक सीएम भूपेश बघेल से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी के संगठन पर सवाल खड़े कर रही थी, लेकिन आज इनका संगठन खुद बिखर रहा है और पार्टी के अंदर की गुटबाजी को संभाल नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस के कई नेता अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली से प्रभावित हैं। पंजाब में भी बहुत से कांग्रेस नेताओं ने आप ज्वाइन की। वहां भी कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर थी यहां भी यही हाल है।



2 जुलाई को बिलासपुर में होगा बड़ा सम्मेलन



आम आदमी पार्टी बिलासपुर में 2 जुलाई को बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इस सम्मेलन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आएंगे। इसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की सफल योजनाओं का प्रचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल यहां किसानों को अधिक बोनस, फ्री बिजली, एजुकेशन और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं से जुड़ा बड़ा एलान कर सकते हैं। ये वादे वोटर्स पर असर डाल सकते हैं। 


factionalism in Congress कांग्रेस के कई नेता AAP के संपर्क में छत्तीसगढ़ AAP सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया press conference of Aam Aadmi Party many Congress leaders in contact with AAP Chhattisgarh AAP co-incharge Hardeep Singh Mundia छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस में गुटबाजी आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता Chhattisgarh News
Advertisment