चंडीगढ़ में आप सांसद राघव चड्ढा का रक्षा मंत्री को जवाब, बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था बेहतर, पहले जल रहे मणिपुर पर ध्यान दें

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
चंडीगढ़ में आप सांसद राघव चड्ढा का रक्षा मंत्री को जवाब, बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था बेहतर, पहले जल रहे मणिपुर पर ध्यान दें

CHANDIGARH. आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार किया है। राजनाथ सिंह ने पंजाब की कानून व्यवस्था चिंता जताई थी। इसके लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि किसी ने राजनाथ सिंह को पंजाब बारे में गलत जानकारी दी है। AAP की मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब की कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। पंजाब में आज जो अमन-प्यार-शांति और भाईचारा और कानून व्यवस्था है, ऐसी कानून व्यवस्था पंजाब ने कई दशकों से नहीं देखी थी।




— Raghav Chadha (@raghav_chadha) June 25, 2023



रक्षा मंत्री से कही मणिपुर पर ध्यान देने की बात



आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि देश का महत्वपूर्ण राज्य मणिपुर जल रहा है। लाखों लोग बेघर हो गए और हजारों लोगों की मृत्यु हो गई है। पूरा राज्य तहस-नहस हो गया है। रक्षा मंत्री मणिपुर की ओर ध्यान दें। साथ ही जिन-जिन राज्यों की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र या राज्य सरकार के माध्यम से जनता ने उन्हें सौंपी है, पहले वहां की जिम्मेदारी को निभाएं। दूसरे राज्यों पर उंगली उठाने से पहले अपने राज्यों में जिम्मेदारी निभाकर दिखाएं।



राजनाथ सिंह ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर जताई थी चिंता



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पंजाब की कानून व्यवस्था चिंताजनक है। उन्होंने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की मीटिंग को लेकर कहा था कि जुगनुओं ने शराब पी ली है, अब वे सूरज को भी गाली देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बार जुगनू नाम भी लिया। साथ ही कहा कि मान सरकार को कानून व्यवस्था के हालात संभालने के लिए पहल करनी चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार इस काम को नहीं कर पाती।



ये खबर भी पढ़िए..



पति की खरीदी संपत्ति में पत्नी बराबर की हकदार, मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी- भले ही पैसा पति ने कमाया, लेकिन ये पत्नी की वजह से संभव



राजनाथ ने कहा था- कैप्टन सरकार में मिलता था सहयोग



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि जब कभी पंजाब में कानून व्यवस्था गड़बड़ होती है तो चिंता होती है। केंद्र सरकार को कैप्टन सरकार में अच्छा सहयोग मिलता था। कानून व्यवस्था के हालात संभालने में मदद मिलती थी, लेकिन सभी जानते हैं कि आज पंजाब में क्या स्थिति है।


Statement of AAP MP Raghav Chadha in Chandigarh hit back at Defense Minister Rajnath Singh better law and order in Punjab BJP should focus on Manipur चंडीगढ़ में आप सांसद राघव चड्ढा का बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर पलटवार पंजाब में कानून व्यवस्था बेहतर मणिपुर पर ध्यान दें बीजेपी