इंदौर जू में आए नए मेहमान, 'अफ्रीकन जेब्रा' को देखने उमड़े लोग, बदले में जामनगर भेजा जाएगा सफेद बाघ

Vikram Jain | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर जू में आए नए मेहमान, 'अफ्रीकन जेब्रा' को देखने उमड़े लोग, बदले में जामनगर भेजा जाएगा सफेद बाघ
इंदौर जू में आए नए मेहमान, 'अफ्रीकन जेब्रा' को देखने उमड़े लोग, बदले में जामनगर भेजा जाएगा सफेद बाघ

इंदौर जू में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा लाया गया।

INDORE. इंदौर स्थित मशहूर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब दर्शक अफ्रीकी जेब्रा को भी देख सकेंगे। यहां एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा जामनगर चिड़ियाघर से लाया गया है। इसके बदले गुजरात को व्हाइट टाइगर दिया जाएगा। इंदौर चिड़ियाघर में आया यह जेब्रा प्रदेश के किसी चिड़ियाघर में लाया गया पहला अफ्रीकन जेब्रा है।

नए मेहमान का किया स्वागत

गुजरात के जामनगर से जेब्रा जोड़ी को विशेष वाहन से लाया गया। ये दोनों जेब्रा विशेष बाक्स में पैक कर इंदौर चिड़ियाघर में लाए गए। बाड़े में जेब्रा को रिलीज करने के दौरान जहां मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने नए मेहमान जेब्रा को देखा। वहीं मौजूद दर्शकों ने नए मेहमान को दिल खोल कर देखा और बाड़े में जाने के बाद जेब्रा भी बाड़े में घूमता दिखाई दिया। जेब्रा के जोड़े को खुले पिंजरे में जब शिफ्ट किया गया तो वह इधर-उधर चहलकदमी करने लगे। नया घर नए मेहमानों को पसंद आया।

एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाया गया जेब्रा

चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जेब्रा जोड़ी को जामनगर से इंदौर लाया गया है। इसके बदले इंदौर से जामनगर के लिए व्हाइट टाइगर भेजा जाएगा। इसके साथ इंदौर का चिड़ियाघर अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसे चिड़ियाघर बन गया है, जहां पर खास तौर पर काली और सफेद पट्टी वाले जेब्रा मौजूद रहेंगे।

जेब्रा का इंदौर आना शुभ: महापौर

जेब्रा का स्वागत करने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा में बताया कि इंदौर के लिए ये बड़ी सौगात है कि इंदौर प्राणी संग्रहालय को जेब्रा परिवार भी मिल गया है। जेब्रा का इंदौर आना शुभ है। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हमने जामनगर जू से पूछा था कि उन्हें बदले में कौन सा जानवर चाहिए, तो उन्होंने व्हाइट टाइगर की मांग की थी जिसके बाद इस जोड़े को आज इंदौर लाया गया है। प्रभारी ने आगे बताया कि आने वाले समय में जिराफ और चिंपैंजी भी इंदौर जू में आएंगे। इसके साथ ही जेब्रा के इंदौर प्राणी संग्रहालय में आने को लेकर खुशी भी जाहिर की है।

तीन साल पहले भी किए गए थे प्रयास

दरअसल प्रशासन ने इंदौर जू में तीन साल पहले जेब्रा लाने की योजना बनाई थी। अफ्रीकन जेब्रा के लिए मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भौंसले चिड़ियाघर को प्रस्ताव भेजा था। साथ ही सेंट्रल जू अथारिटी से एनिमल एक्सचेंज के तहत अनुमति चाही थी। इस प्रोग्राम को लेकर वहां से भी हरी झंडी मिल गई थी। मुंबई और इंदौर कमला नेहरू प्राणी संग्राहलय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकन जेब्रा को मुंबई चिड़ियाघर से इंदौर भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन महाराष्ट्र में सरकार की अस्थिरता के चलते फैसला लेने में दिक्कत आ रही थी। जिससे प्रोग्राम आगे बढ़ गया।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Animal Exchange Programme
  • Indore Kamala Nehru Zoo
  • Indore African zebra arrived
  • first African zebra in MP
  • एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम
  • इंदौर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय
  • इंदौर आया अफ्रीकन जेब्रा
  • एमपी में पहला अफ्रीकन जेब्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा