15 सटोरियों को पकड़कर उनसे 23.25 लाख रुपए वसूलने के बाद साढ़े तीन महीने से थे फरार, अब पुलिस सेवा से कर दिया गया बर्खास्त
The Sootr | Jan 03, 2024, 24:00 IST
15 सटोरियों को पकड़कर उनसे 23.25 लाख रुपए वसूलने के बाद साढ़े तीन महीने से थे फरार, अब पुलिस सेवा से कर दिया गया बर्खास्त
नेट बैंकिंग का पासवर्ड पूछा और दो खातों से 23 लाख 25 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए थे।
भोपाल. सटोरियों को पकड़कर उनसे वसूली करना पुलिस वालों को महंगा पड़ गया है। तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वालों में गोला का मंदिर थाना में पदस्थ एसआई मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के जवान विकास तोमर और राहुल यादव शामिल हैं। ये तीनों ही साढ़े तीन महीने से फरार थे। इन तीनों पुलिस कर्मियों ने 18 सितंबर को सिरोल स्थित एमके सिटी के फ्लैट में 15 सटोरियों को पकड़कर उनसे 23.25 लाख रुपए की वसूली की थी। इन तीनों की गिरफ्तारी पर दस दस हजार का इनाम घोषित है।
हिसाब किताब देख बदली नीयत
18 सितंबर 2023 की रात को गोला का मंदिर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मुकुल यादव को थाना सिरोल के अंतर्गत आने वाली एमके सिटी टाउनशिप के फ्लैट नंबर-105 में क्रिकेट पर सट्टा लगवाने की खबर मिली थी। एसआई ने इसकी सूचना क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक विकास तोमर और आरक्षक राहुल यादव को दी। इसके बाद तीनों एमके सिटी के फ्लैट नंबर 105 में पहुंचे। बताया जाता है कि इनके साथ एक निजी व्यक्ति भी था। इन लोगों ने फ्लैट में घुसकर 15 सट्टेबाजों को पकड़ा था। तीनों पुलिसकर्मियों ने इन सटोरियों के पास से 10 हजार रुपए नकद व दो मोबाइल छीन लिए थे। जब पुलिस ने इनके मोबाइल देखे तो उसमें लाखों रुपये का हिसाब-किताब मिलते ही पुलिसकर्मियों की नीयत बदल गई। यहां एसआई मुकुल यादव ने अपनी पिस्टल दिखाकर सटोरियों को धमकाया और उनसे बैंक खातों की जानकारी मांगी। इसके बाद नेट बैंकिंग का पासवर्ड पूछा और दो खातों से 23 लाख 25 हजार रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद सिरोल थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में खुलासा सटोरियों से पूछताछ में हुआ था।

एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद
By Arohi Raj
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
By Umeshwari Baghel
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
By Jageshwar prasad
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
By Sanjay Dhiman
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
By Saurabh Mishra
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले-मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
By Sandeep Kumar