कांग्रेस ने गुजरात, पुड्डुचेरी और मुंबई ग्रामीण के अध्यक्ष बदले, दीपक बाबरिया को दिल्ली-हरियाणा का प्रभारी बनाया

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
कांग्रेस ने गुजरात, पुड्डुचेरी और मुंबई ग्रामीण के अध्यक्ष बदले, दीपक बाबरिया को दिल्ली-हरियाणा का प्रभारी बनाया

NEW DElHI. लोकसभा चुनाव 2024 और कई राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया है। कांग्रेस ने 3 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय से शुक्रवार (9 जून) की शाम जारी किए गए नियुक्ति पत्र में सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी,  वी.वैथिलिंगम को पांडिचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और वर्षा गायकवाड़ को मुंबई ग्रामीण कांग्रेस कमेटी (मुंबई आरसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 



पहले दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी थे गोहिल



एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में पार्टी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, पांडिचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवी सुब्रमणियन और मुंबई आरसीसी के भाई जगताप के योगदान का उल्लेख किया है। इन नियुक्तियों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपक बाबरिया को दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। इनसे पहले शक्तिसिंह गोहिल दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी थे।



publive-image



कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं शक्ति सिंह गोहिल



राज्यसभा सांसद और एआईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात का नया पीसीसी चीफ नियुक्त किया गया। शक्ति सिंह गोहिल गुजरात में कांग्रेस की आखिरी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले हाईकमान ने परेश धनानी और दीपक बाबरिया के नामों पर भी चर्चा की, लेकिन बाद में क्षत्रिय नेता को कमान देने का फैसला किया। शक्ति सिंह के सामने 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को ताकत देने की बड़ी चुनौती है। वह गुजरात में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे। शक्ति सिंह गोहिल भावनगर से ताल्लुक रखते हैं। भी हैं। गोहिल 1991 से 1995 तक वह वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा, नर्मदा विभाग के मंत्री रह चुके हैं। 2007 से 2012 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।



जल्द होगी गुजरात के नए प्रभारी की घोषणा 



आपको बता दे कि कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी। अब कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। 



पुडुचेरी और मुंबई क्षेत्रीय के अध्यक्ष भी बदले



गुजरात से ताल्लुक रखने वाले बाबरिया को गोहिल के स्थान पर हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। वह पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं। इधर कांग्रेस ने सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अपने दो नेताओं मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ को तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।


शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस में बदलाव कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के अध्यक्ष Delhi News V. Vaithilingam command of Pondicherry Shaktisinh Gohil Gujarat Congress changes Congress changes 3 state presidents वी.वैथिलिंगम को पांडिचेरी की कमान दिल्ली न्यूज