एम्स भोपाल में 5 महीने की मासूम के पेट में मिला 300 ग्राम का भ्रूण, डॉक्टरों ने 3 घंटे चले ऑपरेशन में निकाला

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एम्स भोपाल में 5 महीने की मासूम के पेट में मिला 300 ग्राम का भ्रूण, डॉक्टरों ने 3 घंटे चले ऑपरेशन में निकाला

BHOPAL. भोपाल में पांच महीने की मासूम बच्ची के पेट में 300 ग्राम का भ्रूण मिला है। एम्स भोपाल में मासूम के पेट से 6 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे से भी ज्यादा चले ऑपरेशन में इस भ्रूण को निकाला। हालांकि अब मासूम पूरी तरह से ठीक है। इसे फीटस इन फीटू का मामला कहते हैं। बता दें, प्रदेश का ये पहला मामला है।



बच्ची के पेट में मिला 300 ग्राम का भ्रूण



दरअसल सतना की रहने वाली ये मासूम जब 15 दिन की थी, तब उसके पेट के एक हिस्से में सूजन दिखी थी।

मासूम को चार महीने से काफी परेशानी हो रही थी। उसका पेट तेजी से बढ़ रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए घर के पास वाले अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उसमें कैंसर होने जैसी आशंका जताई। परिजन उसे तत्काल भोपाल एम्स लेकर पहुंचे। एम्स में डॉक्टरों की टीम ने मासूम के पेट से 300 ग्राम का भ्रूण निकाला। हालांकि अब बच्ची एक दम ठीक है।



दुनिया में लगभग 200 ऐसे मामले 



बता दें, मप्र में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। हालांकि इस तरह के मामले दूसरे अन्य राज्यों में आ चुके है। जानकारी के मुताबिक ये फीटस इन फीटू का मामला हैं। 29 जुलाई 2023 को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 7 माह के बच्चे के पेट से 2 किलो का भ्रूण निकला था। इससे पहले 22 फरवरी 2023 को बस्ती (उप्र) में गर्भवती के पेट में बच्चे के पेट में 8 हफ्ते का भ्रूण निकाला था।

 


AIIMS Bhopal MP News पांच महीने के पेट में भ्रूण मासूम के पेट में 300 ग्राम का भ्रूण एम्स भोपाल fetus instomach of five months एमपी न्यूज 300 gram fetus in stomach of an innocent
Advertisment