बिपरजॉय तूफान काे लेकर राजस्थान में अलर्ट, 64 दिन बाद काम पर लौटेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी, बीजेपी का महाघेराव आज 

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
बिपरजॉय तूफान काे लेकर राजस्थान में अलर्ट, 64 दिन बाद काम पर लौटेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी, बीजेपी का महाघेराव आज 

Jaipur. अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तीव्रता से राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है।  इसके चलते रेलवे ने गुजरात जाने वाली ट्रेनों का संचालन रद्द कर दी हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जिनको आंशिक तौर पर रद्द किया जाएगा।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय गाड़ी 13 जून को, गाड़ी संख्या 09524 दिल्ली सराय-ओखा 14 जून को नहीं चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22483 जोधपुर-साबरमती गाड़ी 12 से 14 जून, जबकि गाड़ी संख्या 22484 साबरमती-जोधपुर गाड़ी को 13 से 15 जून तक रद्द रखने का फैसला किया है। इन गाड़ियों के अलावा ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर गाड़ी को 15 जून को नहीं चलाया जाएगा।



BJP का महा जनघेराव आज जयपुर में



बेराेजगारी, भ्रष्टाचार और प्रदेश के विभिन्न मुद्दाें काे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का महा जनघेराव आज सुबह 10 बजे से आयाेजित किया गया है। इस प्रदेश स्तरीय जनघेराव की तैयारियां बीजेपी कई दिनाें से कर रही थी। बीजेपी नेताओं ने इसके लिए साेशल मीडिया पर भी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सचिवालय पर जुटने की अपील की है। 



उदयपुर की झील का किनारा और चाय की चुस्की



प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर के दौरे पर पहुंचे। गहलोत देर रात उदयपुर की फतेह सागर पाल किनारे स्थित मुंबई बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय की चुस्की का आनंद लिया। सीएम गहलोत ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। लोगों ने बताया कि किस तरह से शहर को और भी विकसित किया जा सकता है। इस दौरान उदयपुर के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत लाल सिंह झाला के साथ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  



पूर्व सीएम पहाड़िया के बेटे बीजेपी में



विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी अपना कुनबा बढ़ा रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता सुभाष महरिया सहित कई रिटायर्ड अधिकारियाें ने भाजपा ज्वाइन की थी। साेमवार काे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओम प्रकाश पहाड़िया ने भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पहाड़िया समेत चार लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इनमें कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह शेखावत, बसपा नेता अशोक वर्मा और रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा भी शामिल हैं।



आंदोलन समाप्त-  64 दिन बाद काम पर लौटेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी 



सात घंटे की लंबी चर्चा के बाद  राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने देर रात हड़ताल समाप्त करने की घाेषणा कर दी। समान वेतन और ग्रेड पे वृद्धि सहित कई मांगाें काे लेकर कर्मचारी 64 दिन से हड़ताल पर थे। जिन मांगाें पर सहमति बनी है, उनकाे लेकर एक- दाे दिन में आदेश निकाल दिए जाएंगे। 


राजस्थान की खबरें राजस्थान समाचार Rajasthan News Rajasthan news update
Advertisment