अंबिकापुर केंद्रीय जेल में महिला क़ैदियों से अश्लीलता का मामला, राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दो सदस्यीय टीम गठित

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
अंबिकापुर केंद्रीय जेल में महिला क़ैदियों से अश्लीलता का मामला, राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दो सदस्यीय टीम गठित


SURGUJA. अंबिकापुर-सरगुजा केंद्रीय जेल में महिला कैदियों से अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने घटना स्थल पर जाकर मामले को संज्ञान में लिया है। मामले की जांच करने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।



राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान 



जानकारी के मुताबिक सरगुजा केंद्रीय जेल की महिला जेलर और मुख्य जेल प्रहरी पर महिला कैदियों के साथ अश्लीलता  करने का आरोप लगाया गया था। महिला कैदियों के साथ हुई घटना का जायज़ा लेने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जेल पहुंची। 26 जून को मामले की गंभीरता को देखते हुए किरणमयी नायक ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में नीता विश्वकर्मा और अर्चना उपाध्याय शामिल हैं। 28 जून को ये टीम जेल के कैदियों से पूछताछ कर प्रकरण के बारे में जानकारी लेंगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक को सात दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। किरणमयी नायक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस महानिदेशक भी दी है।




क्या है मामला 



केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध महिला बंदी के परिजन ने शिकायत की थी कि, महिला जेल प्रहरी और एक अन्य महिला जेल अधिकारी पैसे की माँग करते हैं। पैसा नहीं देने पर अश्लील वीडियो बनाते हैं।इस शिकायत का समाचार के रुप में प्रकाशन हो गया जिसके बाद राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस घटनाक्रम पर नाराज़गी जताते हुए टीम बना दी है।



अध्यक्ष ने कहा मामला गंभीर है 



राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा है कि मामला बहुत ही गंभीर है। यदि ऐसी घटना वास्तव में हुई है तो इस पर आयोग के द्वारा सक्त कार्यवाही की जाएगी।


Central Jail Surguja Kiranmayi Nayak रायपुर न्यूज अंबिकापुर न्यूज Raipur News Ambikapur News छत्तीसगढ़ न्यूज सेंट्रल जेल सरगुजा किरणमयी नायक Chhattisgarh News