CM भूपेश का ऐलान, महासमुंद बनेगा नगर पालिका निगम, 704 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
CM भूपेश का ऐलान, महासमुंद बनेगा नगर पालिका निगम, 704 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Raipur. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में नगरवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश ने महासमुंद नगर पालिका को नगर पालिका निगम बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम बघेल ने ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत बनाने और महासमुंद में कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण को अगले वर्ष के बजट में शामिल करने का भी ऐलान किया है।



224 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले में 704 करोड़ रुपए के 224 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 71 करोड़ 08 लाख रुपए लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 632 करोड़ 88 लाख रुपए लागत के 92 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास किया है। 



अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे



समारोह में प्रदेश की 18 नई तहसीलों और 13 नए अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है। इन्हें मिलाकार प्रदेश में अब 250 तहसीलें और 122 अनुविभाग हो जाएंगे। पौने पांच सालों में 6 नए जिलों का गठन किया है। प्रदेश में जिलों की संख्या 33 हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ 6 मेडिकल कालेज थे, हमने चार नए मेडिकल कॉलेज, जिनमें एक का अधिग्रहण किया और अब प्रदेश में चार और नए मेडिकल कॉलेज गीदम, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेन्द्रगढ़ में खोलने जा रहे हैं।इस तरह से अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।


रायपुर न्यूज सीएम भूपेश बघेल CM Bhupesh Baghel Raipur News सीएम भूपेश बघेल की घोषणा महासमुंद न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज Announcement of CM Bhupesh Baghel Mahasamund News Chhattisgarh News
Advertisment