बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ अज्ञात ने किया रिट्वीट- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, FIR दर्ज

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ अज्ञात ने किया रिट्वीट- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, FIR दर्ज

BETUL. मध्यप्रदेश के बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से एक रिट्वीट किया गया है, जो कि सरकार के खिलाफ है। इस पोस्ट के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं जनसंपर्क विभाग ने एक्स हैंडलर की सेवाएं समाप्त करदी हैं।

जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के एक्स हैंडल से 17 सितंबर को रात 11 बजकर 20 मिनट पर सरकार विरोधी एक पोस्ट रीपोस्ट की गई। इसमें समीक्षा सिंह नाम के अकांउट से की गई एक पोस्ट को रिट्वीट किया गया। इसकी टैग लाइन में लिखा है- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। इसके साथ लगे पोस्टर में घोटाला ही घोटाला और 86 हजार करोड़ लिखा हुआ है।

रात 3 बजे FIR दर्ज

कलेक्टर सिंह ने बताया कि एक एक्स अकाउंट होल्डर ने टेलीग्राम पर उन्हें इस पोस्ट के बारे में बताया। इसे देखने के बाद उन्होंने रात को ही एडीएम जय प्रकाश सैयाम को मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान रात 3 बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर भी की जा रही है।

एक्स हैंडलर बर्खास्त

अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि ऑफिशियल एक्स अकाउंट को जिला जनसंपर्क कार्यालय हैंडल करता है। जिसका आईडी-पासवर्ड पीआरओ के पास रहता है। पीआरओ अपने कार्यालय कर्मचारियों के जरिए कोई ट्वीट या रिट्वीट कराते रहते हैं। इस मामले में आउटसोर्स कर्मचारी शिवराम बारंगे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसे पीआरओ सुरेंद्र तिवारी ने रखा था।

services of X handler terminated in Betul Retweet against the government from Collector's X handle anti government post from collector X handle in Betul सरकार के खिलाफ रिट्वीट बैतूल में एक्स हैंडलर की सेवाएं समाप्त कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ रिट्वीट बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडिल से सरकार के खिलाफ रिट्वीट retweet against the government
Advertisment