राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष बने आलोक राज, हरीप्रसाद शर्मा की जगह लेंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष बने आलोक राज, हरीप्रसाद शर्मा की जगह लेंगे

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान सरकार ने बुधवार (16 अगस्त) देर रात सेवानिवृत मेजर जनरल आलोक राज को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह हरीप्रसाद शर्मा का स्थान लेंगे, जिन्होंने कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में पहली बार किसी रिटायर्ड सेना अधिकारी को इस तरह की नियुक्ति दी गई है। 





आलोक राज होंगे कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष





राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान में मंत्रालयिक संवर्ग की नियुक्तियां करता है। इसके अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने अपने कार्यकाल के 2 माह का समय रहते हुए जुलाई में अपना त्यागपत्र दे दिया था। बताया जा रहा है कि हरिप्रसाद शर्मा कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पद छोड़ा है। एक महीने से बोर्ड अध्यक्ष का पद खाली होने से भर्ती का काम अटक गया था। अध्यक्ष की नियुक्ति से अब सितंबर-अक्टूबर में होने वाली सूचना सहायक भर्ती, कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती, संविदा नर्सेज भर्ती, संगणक भर्ती, पर्यवेक्षक भर्ती, कृषि पर्यवेक्षक भर्ती सुपरवाइजर भर्ती तय समय पर हो पाएगी। 





भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं आलोक





राजस्थान में भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा बड़ी चुनौती है और ऐसे में अब नए अध्यक्ष के सामने भी सभी भर्ती परीक्षाएं सही ढंग से कराना बड़ी चुनौती रहेगा। आलोक राज भारतीय सेना में 37 साल से ज्यादा समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वह जून, 1983 में सिख लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशन बने थे। इसके साथ ही उन्होंने UN सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अंगोला में विदेशी मिशन के साथ भी काम किया है।



 



आलोक राज कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयकमेन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कर्मचारी चयन बोर्ड में नए अध्यक्ष Rajasthan Staff Selection Board राजस्थान न्यूज Alok Raj Staff Selection Board chairman new chairman in Staff Selection Board Rajasthan News