MP के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MP के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा

BHOPAL. मप्न के नगरीय विकास मंत्री एक बार फिर चर्चा में है। भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी है। नामांकन के पहले दिन मंत्री भूपेंद्र सिंह और सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामांकन जमा किया। शपथ पत्र के मुताबिक 2018 के मुकाबले में मंत्री भूपेंद्र और उनकी पत्नी सरोज सिंह की सलाना आय 1.18 करोड़ रुपए कम हो गई है। भूपेंद्र का कर्जा 67 लाख रुपए कम हुआ है। जबकि पत्नी सरोज सिंह का कर्जा 18.21 करोड़ से बढ़कर 21.29 करोड़ हो गया है। ये सब के बावजूद भी उनके परिवार की संपत्ति 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी है।

बच्चों की संपत्ति में भी इजाफा

भूपेंद्र सिंह के चार बच्चों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। उनकी तीन बेटी और बेटे अभिराज के पास कुल संपत्ति 40.46 लाख थी। इस बार वह बढ़कर 2.67 करोड़ रुपए हो गई। इसमें उनकी दूसरे नंबर की बेटी और बेटे अभिराज की अचल संपत्ति में सबसे ज्यादा करीब 1.64 करोड़ रुपए बढ़ी है।

भूपेंद्र सिंह का राजनीतिक सफर

भूपेंद्र सिंह मध्यप्रदेश में एक सक्रिय राजनेता हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के शासन काल के दौरान मध्यप्रदेश सरकार में गृह मामलों के मंत्री के रूप में काम किया। 2009 के आम चुनाव में वह मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे। वह 1993-2003 के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी थे। भूपेंद्र सिंह सागर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के असलम शेर खान को हराया था। भूपेंद्र दिसंबर 2013 में सागर जिले के खुराई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं विधानसभा के लिए चुने गए और 21 दिसंबर 2013 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली।

Bhupendra wealth increased by 2.68 crores Bhupendra Singh wealth increased MP News Minister Bhupendra Singh भूपेंद्र की संपत्ति 2.68 करोड़ बढ़ी एमपी न्यूज भूपेंद्र सिंह की संपत्ति बढ़ी मंत्री भूपेंद्र सिंह