सरकारी जमीन पर मजारों का आकार देकर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, कलियासत के किनारे हटाया जमीन से कब्जा

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
सरकारी जमीन पर मजारों का आकार देकर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, कलियासत के किनारे हटाया जमीन से कब्जा


BHOPAL. कलियासोत डैम के किनारे खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पास किए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। यहां अवैध निर्माण कर उसे मजार का रूप देने की कोशिश की जा रही थी। खास बात यह है कि पहले भी यहां ऐसे निर्माण की कोशिश की गई थी, हालांकि यह निर्माण किसने किया है यह पता नहीं चल सका है। 

अवैध निर्माण को लेकर भोपाल कलेक्टर को शिकायत की गई थी। इसके बाद उन्होंने यहां टीम भेजी। टीम को कलियासोत डैम के किनारे सीमेंट से बने कुछ चबूतरे मिले। बताया जा रहा है कि इनका निर्माण 15 से 20 दिन पहले किया गया था। इन्हें मजार जैसा रूप दिया गया था। इसकी जांच की गई और अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। 



जमीन मजार के नाम पर अवैध कब्जे को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि यहां सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए यह निर्माण किया जा रहा था। ऐसे कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

अवैध कब्जे पर बीजेपी के पूर्व राज्य आईटी इंचार्ज शिवराज सिंह डाबी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा # लैंडजिहाद को बढ़ावा देने वालों को जोरदार संदेश दिया गया। कलियासोत डैम के पास सरकारी जमीन से सारी अवैध मजारें प्रशासन ने हटा दी हैं। जब मजारें हटाई गईं तो यहां सीमेंट, ईंट और मिट्टी के अलावा कुछ नहीं मिला। लैंड जिहाद एक षड्यंत्र है जो हजारों सालों से रचा जा रहा है।




— Shivraj Singh Dabi (@ShivrajDabi) June 17, 2023


tomb मजार कलियासोत डैम Kaliyasot Dam
Advertisment