चुनाव के पहले इतने करोड़ के बिजली बिल अब भरने पड़ेंगे, नहीं तो...

Pratibha Rana | Dec 11, 2023, 24:00 IST
Share
चुनाव के पहले इतने करोड़ के बिजली बिल अब भरने पड़ेंगे, नहीं तो...
चुनाव के पहले इतने करोड़ के बिजली बिल अब भरने पड़ेंगे, नहीं तो...

प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियां एक किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बकाए से परेशान हैं। प्रदेश में इस श्रेणी के 69.86 लाख उपभोक्ताओं पर 4,015 करोड़ रुपए बकाया हो गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में राज्य सरकार की एक घोषणा ने पूरी स्थिति बिगाड़ दी है। शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि चुनाव से पहले अगस्त तक के बकाया बिल स्थगित किए जाएंगे, लेकिन लोगों ने आगे के बिल भरने भी बंद कर दिए। 30 लाख से ज्यादा लोगों ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के बिल ही नहीं भरे हैं। इस वजह से बिजली वितरण कंपनियां एक किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बकाए से परेशान हैं।

लोगों ने 4,015 करोड़ में से 2,000 करोड़ भरे ही नहीं

दरअसल चुनावी साल में जहां कांग्रेस कई चुनावी वादे कर रही थी। वहीं बीजेपी भी घोषणाओं की बरसात कर रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले अगस्त तक के बकाया बिल स्थगित करने की घोषणा की थी। लेकिन लोगों इसके बाद के बिल भरने भी बंद कर दिए। राज्य में 69.86 लाख उपभोक्ताओं पर 4,015 करोड़ रुपए बकाया हो गया है। इनमें से 30 लाख से ज्यादा लोगों ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के बिल ही नहीं भरे हैं। इससे कंपनियों को 2000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

चुनाव से पहले स्थगित किए गए थे बिजली बिल

जानकारी के मुताबिक मप्र में 1 किलो वाट तक की बिजली का उपयोग करने वाले 1 करोड़ उपभोक्ता हैं। एक सितंबर के बाद इन्होंने चालू माह के बिल भी नहीं भरे। इनमें से 69.86 लाख पर 3796 करोड़ रुपए बकाया है। सरचार्ज 299 करोड़ रुपए है। कुल बकाया 4015 करोड़ रुपए हैं। अगर बात की जाएं, राजधानी भोपाल की तो यहां 1 लाख 42 हजार 544 से ज्यादा उपभोक्ता है। इन पर 79.57 करोड़ रुपए बकाया है।

उपभोक्ता पर होगी अब सख्ती...

कहा जा रहा है कि जो लोग अब बिजली बिल नहीं भरेंगे अब उनपर सख्ती की जाएगी। अब ट्रांसफार्मर से सीधे सप्लाई बंद की जाएगी। बता दें, राज्य सरकार ने 31 अगस्त 2023 तक का बकाया स्थगित करने का ऐलान किया था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Shivraj's announcement has worsened the situation
  • शिवराज की घोषणा ने बिगाड़ी स्थिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि