छत्तीसगढ़ में मृतक साधराम यादव के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं से की ये खास अपील
Pratibha Rana | Jan 29, 2024, 12:16 IST
छत्तीसगढ़ में मृतक साधराम यादव के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं से की ये खास अपील
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात्रि लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के घर पहुंचे।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha News) में हुई गौ सेवक साधराम यादव (Sadhram Yadav) की हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लालपुर हत्याकांड के मृतक चरवाहे साधराम यादव के परिजनों से मुलाकात की। मृतक के घर पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें ढाई लाख आर्थिक सहयोग दिलवाया और कथा स्थल से आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं से एक खास अपील भी की।
दरअसल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों कवर्धा में है। इस दौरान वह 28 जनवरी की रात को लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के घर ग्राम लालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें 2 लाख 51 हजार रुपए की मदद की। इसके अलावा उन्होंने कथा स्थल में भक्तों से अपील कर और भी मदद कराने का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शास्त्री ने रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शास्त्री ने कहा कि वह 2 फरवरी को पूरे भारत के हिंदुओं को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे है। सनातन धर्म क्या है पांच दिन के अज्ञातवास में हमने यह पुस्तक लिखी है। उस पुस्तक में जानकारी संक्षिप्त है. छोटा पैक बड़ा धमाका, उस पुस्तक को पढ़ने के बाद छोटा से छोटा बच्चा भी एक लाख सनातन विरोधियों के बीच खड़ा होकर बोलेगा सनातन धर्म की जय हो। उन्होंने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि एक हो जाओ वरना हर घर में कांड हो सकता है। इन विरोधियों की ठठरी बारने की जरूरत है।
दरअसल 48 साल के साधराम यादव चरवाहे और दूध बेचने का काम करते थे। वह अपना काम निपटाकर कवर्धा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच गांव की नर्सरी के पास पांच आरोपियों ने उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
हत्याकांड में मृतक के घर पहुंचे शास्त्री
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शास्त्री ने की हिंदुओं से अपील
कैसे हुई थी साधराम की हत्या ?
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
By Manya Jain
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
By Sanjay Gupta
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Jageshwar prasad