भोपाल में बजरंग सेना ने किया कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान, मंच पर कमलनाथ ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा, दीपक जोशी भी रहे साथ

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
भोपाल में बजरंग सेना ने किया कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान, मंच पर कमलनाथ ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा, दीपक जोशी भी रहे साथ

Bhopal. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात अपने घोषणा पत्र में जरूर कही थी, लेकिन अब बजरंग सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। मंगलवार को संगठन कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय, सिंगर उर्मिला नागर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सबसे खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के पहले कमलनाथ ने मंच से जय श्रीराम के नारे लगाए। 



हमें संस्कृति के रक्षक बने रहना है- कमलनाथ



अपने उद्बोधन में कमलनाथ ने कहा कि आप लोगों ने कांग्रेस के हाथ का साथ देने का फैसला किया है। यह आप कांग्रेस नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। कमलनाथ बोले कि आज प्रदेश में महाकाल घोटाला, नर्मदा घोटाला जहां देखो वहां घोटाला ही घोटाला सामने आ रहा है। हमें संस्कृति का रक्षक बने रहना है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवान बेरोजगारों की है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • जबलपुर में 12 को प्रियंका के दौरे के पहले CM शिवराज रहेंगे जलाल पर, लाड़ली बहनों को देंगे हजार रुपए का शगुन



  • 2013 में अस्तित्व में आया बजरंग सेना संगठन




    बजरंग सेना की ऑफीशियल साइट के मुताबिक यह संगठन 2013 में अस्तित्व में आया, कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर रणवीर पटेरिया शामिल रहे जिन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेने की बात कही है। धार्मिक और सामाजिक मु्दुदों को लेकर बजरंग सेना आंदोलन प्रदर्शन करती रही है। करीब छह साल पहले रणवीर पटेरिया के नेतृत्व में बजरंग सेना ने छतरपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन किया था।



    दीपक जोशी ने किया बजरंग बली का गुणगान




    बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी ने कार्यक्रम में कहा कि भगवान राम के परम सेवक हनुमान की बजरंग सेना हमारे साथ है। मैने जब बजरंग सेना से बात की तो उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्तित्व का सम्मान करना चाहते हैं जिसमें प्रदेश में एक लाख गौशालाओं का निर्माण कराया। वहीं मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी बजरंग बली की प्रतिमा की स्थापना कराई। 




     


    Bajrang sena कमलनाथ दीपक जोशी Bhopal News कांग्रेस के सपोर्ट में बजरंग सेना Bajrang Sena in support of Congress बजरंग सेना Deepak Joshi भोपाल न्यूज़ Kamal Nath