बलरामपुर में गाज गिरने से 3 लोगों की मौत, अलग- अलग ग्रुप बनाकर महुआ बीनते समय हुआ हादसा, 4 की हालत गंभीर

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
बलरामपुर में गाज गिरने से 3 लोगों की मौत, अलग- अलग ग्रुप बनाकर महुआ बीनते समय हुआ हादसा, 4 की हालत गंभीर








नितिन मिश्रा, BALRAMPUR. बलरामपुर में गाज गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4 महिलाओं की हालत गंभीर है। महिलाएं अलग-अलग ग्रुप बनाकर महुआ बीनने गई थीं। उसी वक्त गाज की चपेट में आ जाने से हादसा हो गया। 



बेहोश पड़ी थी महिलाएं



मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज में गुरुवार की दोपहर बाद तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली। इसी समय है हरिगवाँ गांव की पाँच महिलाएं महुआ बीनने गई हुई थीं। तभी तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए महिलाएं पेड़ के नीचे जाकर छुप गई। तभी गाज गिरने से पांचो महिलाएं गाज की चपेट में आ गई। जिसमें से 2 की मौक़े पर मौत हो गई। महिलाएं दो ग्रुप में बंट कर महुआ बीन रहीं थी। घटना स्थल से गुजर रहे व्यक्ति ने महिलाओं को ज़मीन में बेहोश पड़ा देखा और गांव के लोगों को सूचना दी। वहीं कुंडी में अपने पिता के साथ महुआ बीनने गई 12 साल की नाबालिग की भी गाज गिरने से मौत हो गई। गाज गिरने से अलग-अलग जगहों पर 3 लोगों की मौत हुई है। 



अस्पताल में इलाज जारी



घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों ने बबली, पानकुंवर , अनीता गुप्ता, सुरभि, निर्मला और केशकुमारी को अस्पताल ले जया गया। डॉक्टरों ने केशकुमारी, अनीता गुप्ता और नाबालिग पिंकी खैरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य महिलाओं का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


रायपुर न्यूज तीन लोगों की मौत थंडर स्ट्रोम Balrampur News बलरामपुर समाचार Three People Died Raipur News Thunder Strome छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment