राजस्थान में चुनाव से पहले संगठन में बदलाव का दौर, BJP ने बदले मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिली कमान

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
राजस्थान में चुनाव से पहले संगठन में बदलाव का दौर, BJP ने बदले मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिली कमान

JAIPUR. इस साल के अंत में होने वाली राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश की टीम में बदलाव के बाद बीजेपी ने अब मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने सभी सार्तों मोर्चा में नए प्रदेशाध्यक्षों को कमान सौंपी है। संगठन में बदलाव की प्रक्रिया के तहत अपने अग्रिम संगठनों यानी सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन सभी की नियुक्ति पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया के समय की गई थी।



युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अंकित गुर्जर चेची



बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार अंकित गुर्जर चेची को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। चेची पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड के पड़पोते हैं, वे हिमांशु शर्मा का स्थान लेंगे। इस नियुक्ति से बीजेपी ने गुर्जर कार्ड खेला हैं। इसी प्रकार बीजेपी ने अन्य मोर्चा – प्रकोष्ठों में बदलाव करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी को बनाया है जो पूर्व विधायक तारा भंडारी के परिवार से हैं। इसी प्रकार सांसद भागीरथ चौधरी को किसान मोर्चा अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा में चंपालाल प्रजापत गेदर, अनुसूचित जाति मोर्चा में कैलाश मेघवाल हनुमानगढ़, अनुसूचित जन जाति मोर्चा में नारायण मीणा और अल्पसंख्यक मोर्चा में हमीद खान मेवाती को अध्यक्ष बनाया गया हैं।



publive-image




  • ये भी पढ़े... 




बाड़मेर में पुलिस एनकाउंटर में इनामी तस्कर की मौत, एक गंभीर घायल, जोधपुर जेल और मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार चल रहे थे तस्कर



विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रभारी भी लगाए 



पार्टी ने अग्रिम संगठनों में ये बदलाव ऐसे समय किया है जब चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो चुका है और हाल में जयपुर में महिला मोर्चा का प्रदर्शन हुआ था। आगे 12 और 18 जुलाई को किसान मोर्चा और युवा मोर्चा के प्रदर्शन प्रस्तावित हैं। आपको बता दें कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रभारी भी लगाए है। राजस्थान में कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को प्रभारी लगाया गया है। उनके साथब गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी बनाया है। जोशी, पटेल व बिश्नोई की नियुक्ति के आदेश राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किए।


BJP ने बदले मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान में BJP संगठन में बदलाव का दौर Ankit Gurjar became new state president of Yuva Morcha BJP changed state president of Morcha Changes in BJP organization in Rajasthan राजस्थान न्यूज Rajasthan News युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अंकित गुर्जर
Advertisment