भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर 7 सितंबर को कांग्रेस करेगी पदयात्रा, चुनावी साल में शहर से गांव तक पहुंचने की तैयारी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर 7 सितंबर को कांग्रेस करेगी पदयात्रा, चुनावी साल में शहर से गांव तक पहुंचने की तैयारी

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अब नई तैयारी में जुट गई है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरे होने वाले हैं। इस अवसर पर कांग्रेस 7 सितंबर को प्रदेशभर में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। यह पत्रयात्रा प्रदेश के सभी 33 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। पार्टी ने पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्रियों और विधायकों को भी सौंपी है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राहुल गांधी के पदयात्रा के संदेश को लेकर गांव से शहर तक मतदाताओं तक पहुंचेगी।



कल कांग्रेस करेगी पदयात्रा



जानकारी के अनुसार पदयात्रा के लिए हर जिले में संयोजन बनाया गया है। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर की पदयात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा की पदयात्रा में शामिल होंगे। चुनाव को देखते हुए संगठन ने नेताओं को उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में पदयात्रा का संयोजक बनाया है। मंत्री उमेश पटेल को रायगढ़, ताम्रध्वज साहू को दुर्ग, अनिला भेडिया को बालोद, रविंद्र चौबे को बेमेतरा, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, अमरजीत भगत सूरजपुर, मोहम्मद अकबर कवर्धा, कवासी लखमा सुकमा, मोहन मरकाम कोंडागांव में पदयात्रा करेंगे। सांसद ज्योत्सना महंत गौरेला-पेंड्रा, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम जगदलपुर, रंजीत रंजन महासमुंद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कांकेर, मंत्री शिव डहरिया बिलासपुर में पदयात्रा करेंगे।



नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो थीम पर ही पदयात्रा



जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा हर विधानसभा में जाएगी। वहीं, पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं। इन कार्यक्रमों में भारत जोड़ो यात्रा की ज्यादा से ज्यादा फोटो और वीडियो का उपयोग करने के लिए भी कहा है।


7 सितंबर को कांग्रेस करेगी पदयात्रा भारत जोड़ो यात्रा एक साल पूरा Congress will hold padyatra on 7th September Bharat Jodo Yatra completes one year छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव Chhattisgarh Assembly Elections भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra