दुर्ग के स्टील प्लांट में बड़ा ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर, लोहा पिघलाते समय हुआ हादसा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
दुर्ग के स्टील प्लांट में बड़ा ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर, लोहा पिघलाते समय हुआ हादसा

DURG. दुर्ग जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले में रसमड़ा के रायपुर स्टील प्लांट में भयानक ब्लास्ट हो गया। इसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई और लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों का सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है अंदर लोहे को पिघलाने का काम चल रहा था, तभी अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट होने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार्यस्थल पर 100 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। 



पिघलता लोहा छिटक कर मजदूर पर गिरा, मौत



जानकारी के मुताबिक रविवार की वजह से आज फैक्ट्री बंद होने के बाद भी अंदर लोहा पिघलाने का काम चल रहा था, वहां 100 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। यहां अचानक भट्ठी में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद एक मजदूर के ऊपर गर्म लोहा छिटक कर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान खेमलाल साहू निवासी गनियारी के रूप में की गई है। वहीं घायलों में देवेंद्र कुमार साहू और एक अन्य मजदूर शामिल है, जिसमें से एक 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया और दूसरे के पैर में फैक्चर आया है। दोनों का सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 



पुलिस तैनात, राहत और बचाव कार्य जारी



ब्लास्ट की जानकारी लगते ही अंजोरा और दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल किसी को फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, हम बचाव और राहत में लगे हैं। वहीं, देवेंद्र कुमार साहू के पिता मुरलीधर ने बताया कि बेटा रायपुर स्टील प्लांट में काम करता था। आज उनके पास फोन आया कि वह झुलस गया है, उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।


दुर्ग समाचार लोहा पिघलाते समय हुआ हादसा स्टील प्लांट में ब्लास्ट से मजदूर की मौत दुर्ग के स्टील प्लांट में बड़ा ब्लास्ट accident occurred while melting iron death of laborer due to blast in steel plant Big blast in steel plant of Durg छत्तीसगढ़ न्यूज Durg News Chhattisgarh News