बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर जंगल में फेंका शव, घर से किया था अपहरण, मौके से पर्चा हुआ बरामद

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
 बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर जंगल में फेंका शव, घर से किया था अपहरण, मौके से पर्चा हुआ बरामद

नितिन मिश्रा, BIJAPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। माओवादी ग्रामीण के घर से उसका अपहरण कर ले गए थे। ग्रामीण का शव आईपेंटा जंगल पहाड़ से मिला है। साथ ही एक माओवादी पर्चा भी बरामद किया गया है। जिसमें ने नक्सलियों ने मारे गए ग्रामीण पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। 



पुलिस की मुखबिरी के शक में हत्या



जानकारी के मुताबिक 18 जून को थाना ईलमिड़ी के आईपेंटा गांव के रहने वाले धुरवा धर्मैया को रात में माओवादियों ने अपहरण कर लिया और अपने साथ जंगल में ले गए। माओवादियों द्वारा धुर्वा आई हत्या कर उसका शव आईपेंटा जंगल में फेंक कर चले गए। जवानों की सर्च टीम ने धुर्वा का शव सोमवार 19 जून को बरामद किया है। धुर्वा के बेटे को भी माओवादियों ने अपहरण कर मार डाला था। धुर्वा के शव के पास से एक माओवादी पर्चा भी मिला है।






छत्तीसगढ़ में हीट वेव ने बरपाया कहर! सरगुजा में दो की मौत, राज्य भर में बढ़ रहे लू के मरीज, जनजीवन थमा



ये लिखा है पर्चे में 



ग्रामीण के शव के पास माओवादियों ने एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि ग्राम आईपेंटा का धुर्वा धर्मैया 2021 से पुलिस का मुखबिरी बना हुआ है। 2021 से ईलमिड़ी थाना, मोदकपाल्लरी थाना, कोरापल्ली कैंप, मदहेड थाना, मंडी कैंप, मिनकापल्ली कैंप, पटनम थाना के एसपियों के साथ संपर्क में रहकर रिपोर्ट देता था। छत्तीसगढ़ पुलिस और तेलंगाना पुलिस के साथ जुड़कर गुट्टा पहाड़ों में ऑपरेशन चला के माओवादी पार्टी के ऊपर हमला करवाया था। ये मुखबिरी धुर्वा का बेटा भी मुखबिरी करके माओवादी पार्टी के हाथों खत्म हुआ है। उसका बाप मुखबिरी धर्मैया भी होई काम कर रहा था। इसलिए माओवादी पार्टी मौत का सजा दी है।


बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप जंगल में मिला ग्रामीण का शव मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मार डाला accused of being police informer dead body of villager found in forest killed villager on suspicion of being informer Naxalites killed villager in Bijapur छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News