बिलासपुर में AAP की महारैली; केजरीवाल बोले- छत्तीसगढ़ में घोटाले ही घोटाले, संदीप पाठक बोले- मैडम चला रही थी पूरी सरकार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
बिलासपुर में AAP की महारैली; केजरीवाल बोले- छत्तीसगढ़ में घोटाले ही घोटाले, संदीप पाठक बोले- मैडम चला रही थी पूरी सरकार

Raipur. बिलासपुर में AAP की मेगा महारैली हुई है। इस महारैली में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, CM भगवंत मान ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। इस रैली के साथ विधानसभा चुनाव का शंखनाद आम आदमी पार्टी कर चुकी है। बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में AAP की महारैली की गई है। इस  दौरान राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि बंटी की बबली इस समय जेल में हैं, छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल ने कर्ज में डूबा दिया है। वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा है कि केजरीवाल पढ़े लिखे नेता है, इनको मौका दे कर अपना और अपने बच्चों के भविष्य संवारना है। 



 23 सालों तक दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटा 



महारैली को संबोधित करते हुए डॉ संदीप पाठक ने कहा है कि 23 साल हो गया छत्तीसगढ़ को बने हुए, 23 साल का हिसाब अब लेना पड़ेगा। बीजेपी से 15 साल से हिसाब लेना पड़ेगा। कांग्रेस से 8 साल का हिसाब लेना पड़ेगा। 23 सालों तक दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटा है।  83 हजार करोड़ रूपए का भूपेश सरकार ने  कर्जा लिया है। पूरे छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने गिरवी रख दिया। 23 साल बाद भी गांवों में स्कूलों नहीं है। गांवों में अच्छे अस्पताल नहीं हैं। छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाया है।चार लोग पूरी की पूरी सरकार चला रहे हैं। यहां मैडम सरकार चला रही हैं।



पंजाब के सीएम ने कहा 



बिलासपुर के साइंस कॉलेज में AAP की मेगा महारैली को संबोधित करते हुए CM भगवंत मान ने कहा है कि सरकार बदलने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। दिल्ली और पंजाब की तरह झाडू का बटन दबाना पड़ता है। पंजाब में पूरे के पूरे परिवार की जमानत जब्त करा दी। बिना नाम लिए केंद्र पर भगवंत मान ने तंज कसा है। चौथी पास नहीं हैं केजरीवाल, पढ़े लिखें हैं। IRS ऑफिसर अरविंद केजरीवाल थे। अपने मित्रों को सरकारी संस्था बेच दी है। रेल, भेल, एयरपोर्ट, सीपोर्ट बेच दिया।



छत्तीसगढ़ में घोटाले पर घोटाले हुए



दिल्ली के CM केजरीवाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में घोटाले पर घोटाले हुए हैं।बीजेपी- कांग्रेस ने मौका मिलने पर प्रदेश को लूटा गया है। 7-8 घंटे छत्तीसगढ़ में बिजली कट हो रही है। दिल्ली-पंजाब में बिजली 24 घंटे मिल सकती है।  20 साल में बीजेपी-कांग्रेस 24 घंटे बिजली नहीं कर सकती क्या? छत्तीसगढ़ में बिलजी नहीं बल्कि बिजली बिल आता है। हर दिल्ली वाले के हाथ में 7 रेवड़ी फ्री में रख दी। दिल्ली की जनता को फ्री में बिजली दे दिया। पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए। अच्छी और फ्री शिक्षा की व्यवस्था की है। पूरी दिल्ली के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था हो गई है। दिल्ली में सभी का इलाज में मुफ्त है। पूरी दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बना दिया। दिल्ली में बसों में महिलाओं का सफर फ्री है।दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा फ्री कराया जाता है। दिल्ली में बेरोजगार बच्चों को रोजगार दिया है। 12 लाख बच्चों को रोजगार मिला है। पंजाब में 30 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दे दी, 3 लाख बच्चों को पंजाब में मिलने वाला है।


रायपुर न्यूज बिलासपुर न्यूज Bhagvant Maan Bilaspur News भगवंत मान Raipur News Arvind Kejariwal अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News