छत्तीसगढ़ में बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- प्रदेश में 13 सौ करोड़ से ज्यादा का हुआ गौठान घोटाला, एक गाय पर 40 लाख खर्च

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- प्रदेश में 13 सौ करोड़ से ज्यादा का हुआ गौठान घोटाला, एक गाय पर 40 लाख खर्च

Raipur. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। यह आरोप गौठान घोटाले को लेकर लगाया गया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि गौठान को लेकर भूपेश सरकार ने 13 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया है। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गौठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए हैं। एक गाय के पीछे तीन चरवाहे तैनात हैं और एक एक गाय पर 40-40 लाख रुपये खर्च करना बताया जा रहा है। 





यह खबर भी पढ़ें





बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों ने मनाया शहीदी सप्ताह, नाचे-गाये, नारे लगाए; वीडियो किया जारी





'प्रदेश में 13 सौ करोड़ से ज्यादा का हुआ गौठान घोटाला'





पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि केंद्रीय मद का पैसा जनता के लिए मिला, जिसे कांग्रेस की सरकार ने गौठान की आड़ में कांग्रेस के लोगों पर लुटा दिया। इस सरकार के सारे घोटाले सामने आ रहे हैं। गौठान घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराई जानी चाहिए।छत्तीसगढ़ सरकार स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में गौठान योजना पर कुल 1334 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जबकि लावारिस गायों की संख्या सिर्फ 3380 है। जिसका सीधा मतलब यह है कि हर गाय पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सबसे विचित्र बात यह है कि लावारिस गायों की संख्या मात्र 6 जिलों की है। 3380 गाय गौठान में हैं। प्रदेश में 9303 चरवाहे तैनात हैं। मतलब हर गाय पर यह सरकार 3 चरवाहे रखे हुए है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 10240 गौठान समितियों का गठन गायों के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गुजारे के लिए किया गया है। सड़कों पर मवेशी हैं तो यह रोका छेका के नाम पर करोड़ों रुपए कहां जा रहे हैं?





यह खबर भी पढ़ें





सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मी मां ने जारी किया वीडियो, बच्चे का ईलाज ना होने से थी नाराज, सिंहदेव बोले - - माँ का ग़ुस्सा जायज









'एक गाय पर 40 लाख खर्च'





बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक गाय के ऊपर 40 लाख रुपए खर्च करना क्या छत्तीसगढ़ मॉडल है? हर गाय पर तीन चरवाहे के बावजूद सड़कों पर मवेशियों को रोक नहीं पा रहे। गौठानों के बारे में विधानसभा में जानकारी मांगी गई तो 10240 गौठान का निर्माण करने की जानकारी मिली इसमें 1334 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए गए। निर्माण पर 11 लाख 42 हजार करोड़ खर्च हुए, शेड निर्माण में 192 करोड़ खर्च हुआ, चरवाहों की संख्या 9303 और लावारिस गायों की संख्या है 3380। यह विधानसभा के प्रश्न में बताया गया है। 35 जिलों में से सिर्फ 6 जिलों में लावारिस गाय हैं। बाकी जिलों में सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वहां गौठान मैं गाय नहीं रखी जा रही। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि यह गोठान गायों के लिए हैं, जनता के लिए हैं या कांग्रेस नेताओं के घोटालों के लिए यह गौठान बनाएं हैं?





यह खबर भी पढ़ें





सरगुजा में सड़कों की हालत खस्ता! गांव को शहर से जोड़ने वाला घटिया पुल भी टूटा, मंत्री अमरजीत आदिवासी महोत्सव की तैयारी में व्यस्त







Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज CM Bhupesh Baghel सीएम भूपेश बघेल बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agrawal BJP big allegation on Congress in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा आरोप