BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस OBC विरोधी पार्टी, CM भूपेश बोले- राहुल केस में पिछड़ा वर्ग के अपमान की कोई बात ही नहीं

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस OBC विरोधी पार्टी, CM भूपेश बोले- राहुल केस में पिछड़ा वर्ग के अपमान की कोई बात ही नहीं

RAIPUR. मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा बरकरार रहने और हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस ने एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ में भी मौन सत्याग्रह किया गया। अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस को  OBC विरोधी पार्टी बताते हुए जमकर हमला बोला। अरुण साव के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए देश में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश की जा रही है। राहुल केस में पिछड़ा वर्ग के अपमान की कोई बात ही नहीं है। 



अरुण साव ने कांग्रेस और सीएम भूपेश पर साधा निशाना 



BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोध पार्टी है। मीडिया से चर्चा में साव ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है। पिछड़े वर्ग को गाली देने वाले न्यायालय से सजा पाने वाले व्यक्ति के समर्थन में मौन सत्याग्रह देश के संविधान और न्यायपालिका की धज्जियां उड़ाने जैसा है। आज अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती तो वह राहुल गांधी की चाटुकारिता के लिए शायद आपातकाल लगाने से भी नहीं चूकती जैसा कि इंदिरा गांधी के लिए लगाया गया था। साव ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नहीं रखती, वह केवल एक परिवार को ही सब कुछ मानती है। देश की जनता भी इनकी प्राथमिकता में नहीं है।



प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी- सीएम 



इधर सत्याग्रह के समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एक दिवसीय मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया था। देश में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जनता की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी कोशिशों और प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी। सीएम भूपेश ने बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अरुण साव की बात सुनता ही कौन है। राहुल केस में पिछड़ा वर्ग के अपमान की कोई बात ही नहीं है। मोदी सरनेम सिर्फ पिछड़े वर्ग के लोग नहीं लिखते, विभिन्न जाति विभिन्न धर्म के लोग लिखते हैं। अरुण साव थोड़ा ज्ञान प्राप्त कर लें। बीजेपी घोषणा पत्र बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि, नकल के लिए भी अक्ल चाहिए। 15 साल छत्तीसगढ़ महतारी की ये लोग तस्वीर नहीं लगाए, अब ये सब कुछ कर रहे हैं। असली असली होता है, नकली नकली होता है।




  • ये भी पढ़े... 




बस्तर की CRPF महिला कमांडो किक बॉक्सिंग के लिए जाएंगी दुबई, राष्ट्रीय स्पर्धा में 2 गोल्ड मेडल जीतने के बाद मिला मौका



कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी: मरकाम



बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुर में महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं और वो BJP के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। इस तरह के पर्दाफाश से मोदी सरकार बौखलाई रहती है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह हो रहा है, कांग्रेस को विश्वास है कि अंत में न्यायपालिका सत्य का ही साथ देगी। उन्होंने कहा कि अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा।


Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज CM Bhupesh hit back at BJP Silent support of Congress in Chhattisgarh Arun Sao targets Congress anti-Congress OBC party छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मौन समर्थन अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस OBC विरोधी पार्टी सीएम भूपेश ने BJP पर किया पलटवार
Advertisment