मध्यप्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी बीजेपी सरकार, विंध्य, महाकौशल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल से होगी शुरुआत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी बीजेपी सरकार, विंध्य, महाकौशल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल से होगी शुरुआत

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में गिनती के दिन ही बाकी हैं। बीजेपी सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। पूरे प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। ये यात्राएं प्रदेश की पूरी 230 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। इन यात्राओं के संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह होंगे। 3 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्रकूट से पहली जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।



कब होगी यात्राओं की शुरुआत




  • पहली यात्रा - 3 सितंबर को विंध्य के चित्रकूट से शुरू होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।


  • दूसरी यात्रा - 4 सितंबर को खंडवा से शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसकी शुरुआत करेंगे।

  • तीसरी यात्रा - 4 सितंबर को ही नीमच से शुरू होगी। इसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

  • चौथी यात्रा - 5 सितंबर को मंडला से शुरू होगी। ये जबलपुर होते हुए राजधानी भोपाल पहुंचेगी।

  • पांचवीं यात्रा - 6 सितंबर को श्योपुर के बड़ौदा नगर से शुरू होगी। ये रायसेन से होकर भोपाल पहुंचेगी।



  • 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी यात्राएं



    बीजेपी सरकार की जन आशीर्वाद यात्राएं 18 दिन में 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। बीजेपी का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेशभर से करीब 10 लाख कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे। इसमें पीएम मोदी के आने की संभावना भी है।



    यह खबर भी पढ़ें



    उमा भारती की नाराजगी दूर करने की कोशिश, पहली बार विधायक बने राहुल लोधी शिवराज कैबिनेट में किए गए हैं शामिल



    यात्राओं में शामिल होगा केंद्रीय नेतृत्व



    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्रा निकालता है। इस यात्रा के जरिए हम हर विधानसभा तक पहुंचते हैं। कई बार चुनावों में विधानसभाएं छूट जाती थीं। इसलिए इस बार प्रदेश में 5 यात्रा निकालेंगे। पांचों यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर चलकर कुल 230 विधानसभाएं कवर करेंगी। भोपाल और आसपास की विधानसभाएं समापन पर कवर की जाएंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा। इस दौरान कुल 678 जन सभाएं होंगी। इनमें 211 बड़ी सभाएं होंगी। इसमें केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। इन यात्राओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजय विजयवर्गीय और केंद्रीय नेतृत्व शामिल होगा।



    यह खबर भी पढ़ें



    GMC में मरीजों को मिलेंगी विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, 727 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा आज



    यात्रा के संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह



    जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। कमेटी में ओमप्रकाश धुव्रे, विनोद कोटिया, लता वानखेड़े, बृजेंद्र सिंह जादौन, रामलाल रौतेल, महेंद्र सोलंकी और अश्विनी राय शामिल हैं। इसके अलावा पांचों यात्राओं के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं।


    Defense Minister Rajnath Singh केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव BJP Government Union Home Minister Amit Shah Madhya Pradesh Assembly elections जन आशीर्वाद यात्रा बीजेपी सरकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Jan Ashirwad Yatra