पखांजूर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे असीम राय
Rahul Garhwal | Jan 08, 2024, 24:00 IST
पखांजूर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे असीम राय
पखांजूर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे।
KANKER. कांकेर के पखांजूर में बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे। रविवार करीब रात 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। पुराना बाजार में गोली लगने के बाद असीम राय को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाइक से आए हमलावरों ने की फायरिंग
असीम राय रोज की तरह ही पखांजूर थाने से कुछ ही दूर स्कूटी से गढ़चिरौली रोड तिराहे से गुजर रहे थे। यहां पर रविवार को छोटा मार्केट लगता है। इसका फायदा उठाकर बाइक सवार हमलावर आए और असीम राय पर गोलियां चला दीं।
आईजी ने क्या कहा ?
हत्या की वारदात को लेकर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि पुलिस पूरी जांच करेगी, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
नगर पंचायत में 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग
पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष कांग्रेस के बप्पा गांगुली हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। बीजेपी के समर्थन में 11 पार्षद हैं। चुनाव में बीजेपी के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे। 2 बीजेपी पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, इसलिए कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वोटिंग से पहले टारगेट करके बीजेपी नेता की हत्या की गई है।
8 साल पहले भी असीम राय पर हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक असीम राय पर 8 साल पहले आपसी रंजिश में हमला किया गया था।
CG में 9 महीने में 9 बीजेपी नेताओं की हत्या
छत्तीसगढ़ में पिछले 9 महीने में 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है। हालांकि ये साफ नहीं है कि असीम राय की हत्या आपसी रंजिश में हुई है, या उन्हें नक्सलियों ने मारा है। इससे पहले 8 बीजेपी नेताओं को नक्सिलयों ने मारा था। इसमें से 3 नारायणपुर के थे।

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
By Sumit Kumar
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
By Sanjay Dhiman
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
By Sanjay Gupta
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
By Umeshwari Baghel
एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला
By Jyoti Mahender Bhardwaj