जयपुर में BJP के प्रदर्शन में सांसद बेहोश, CM हाउस घेरने निकली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, राजकुमारी दिया ने भी गिरफ्तारी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जयपुर में BJP के प्रदर्शन में सांसद बेहोश, CM हाउस घेरने निकली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, राजकुमारी दिया ने भी गिरफ्तारी

JAIPUR. राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ बुधवार (5 जुलाई) को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान सीएमआर की ओर कूच करने के दौरान पुलिस ने बैरिकेड‍स लगाकर महिलाओं को रोक दिया। इसके बाद सिविल लाइंस फाटक के महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। महिलाएं बैरिकेड्स् लांघ कर आगे जाना चाह रही थीं। प्रदर्शन के दौरान भरतपुर की सांसद रंजीता कोली समेत दो कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल एमएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाएं गहलोत सरकार में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन पहली बार जयपुर राज परिवार की राजकुमारी दिया कुमारी शामिल हुईं और गिरफ्तारी भी दी। वे राजसमंद से सांसद हैं।




— TheSootr (@TheSootr) July 5, 2023



थाली-नाद प्रदर्शन



publive-image



इस प्रदर्शन की एक खास बात यह भी थी कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता थाली बजा कर प्रदर्शन कर रही थी। इसे थाली नाद प्रदर्शन कहा गया। इन थालियों पर गहलोत सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। 



पुलिस से हुई धक्का-मुक्की



थाली बजाते हुए महिलाओं ने सीएमआर की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। महिलाओं ने बैरिकेड्स लांघ कर आगे जाने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसमें दो कार्यकर्ता बेहोश हो गईं।



राजस्थान बना रेपिस्तान



इस दौरान सांसद दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को रेपिस्थान कहा जा रहा है  आज राजस्थान बलात्कार के मामले में नम्बर-1 पर है। लोग इसे राजस्थान की जगह रेपिस्थान कह रहे हैं। यह हमारे लिए शर्म की बात है। कानून व्यवस्था का जिम्मा राज्य सरकार के पास है। गृह विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा हुआ है। लेकिन, वे साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे रहे। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सरकार से जिस संरक्षण की उम्मीद लगाए बैठी थीं, वह उन्हें कभी मिला ही नहीं। लेकिन, अब बहुत देर हो चुकी है। प्रदेश की महिलाएं इस सरकार को सबक सिखाने की ठान चुकी हैं। 




publive-image

बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।




बडी संख्या में पहुंची महिलाएं



प्रदर्शन के लिए सुबह सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुईं। यहां एक सभा का आयोजन किया गया। इसे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने संबोधित किया। उसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए सीएमआर की ओर कूच किया। इससे पहले थाली लेने के लिए महिला कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। महिलाओं को रोकने के लिए सिविल लाइंस फाटक से पहले बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। 



भरतपुर सांसद हुई अचेत, एसएमएस पहुंची



publive-image



प्रदर्शन के दौरान भरतपुर सांसद रंजीता कोली अचानक से अचेत हो गई, उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां सूचना मिलने पर कई बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और कुशलता जानी। 



बीजेपी के प्रदर्शन जारी रहेंगे, आगे किसानों और युवाओं के मुददों पर होंगे



किसान और युवाओं के मुद्दों पर भी होगा प्रदर्शन। महिला अत्याचार के खिलाफ आज के प्रदर्शन के बाद बीजेपी किसान और युवाओं के मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन करेगी। 12 जुलाई को झुंझुनूं में बीजेपी किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें वे किसान शामिल होंगे, जिन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण बैंक से लोन ले रखा है। जिनका कर्ज आज तक माफ नहीं हुआ। कर्ज नहीं चुकाने पर जिन्हें कुर्की का नोटिस मिल चुका है या फिर जिनके खाते एनपीए हो गए हैं। बीजेपी 18 जुलाई को अजमेर में युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसमें पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।



काली पट्टी बांधकर जताया विरोध



प्रदर्शन के दौराने महिलाओं ने सिर पर काली पटटी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया, इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के हाथों में वीरांगनाओं का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान, बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान आदि तख्तियां थी।


महिला अपराधों को लेकर प्रदर्शन राजकुमारी दिया ने भी गिरफ्तारी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन राजस्थान में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन राजस्थान न्यूज protest against crimes against women Princess Diya also arrested protest against Gehlot government Demonstration of BJP Mahila Morcha in Rajasthan Rajasthan News
Advertisment