BJP प्रदेशअध्यक्ष VD शर्मा बोले- गुंडई कर रही कांग्रेस लीडरशिप, कर्मचारियों को दे रहे बंदर घुड़की, कर्नाटक और छिंदवाड़ा पर भी बोले

author-image
New Update
BJP प्रदेशअध्यक्ष VD शर्मा बोले- गुंडई कर रही कांग्रेस लीडरशिप, कर्मचारियों को दे रहे बंदर घुड़की, कर्नाटक और छिंदवाड़ा पर भी बोले

Bhopal. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के अधिकारी कर्मचारियों पर चर्बी चढ़ने वालो बयान पर चुटकी ले ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अधिकारी कर्मचारियों को गुंडई दिखा रहे हैं, लेकिन उनकी बंदर घुड़कियों से कोई डरने वाला नहीं है। बीजेपी कर्मचारियों अधिकारियों के समर्थन में खड़ी है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप अपना आपा खो बैठी है। जिस कारण वे अधिकारी कर्मचारियों पर गुंडिज्म पर उतर आई है। इस तरह से कर्मचारियों को धमकाना यह उनकी गुंडई की प्रवृत्ति को दर्शाता है, जो कि उनका मूल चरित्र है। 



लाड़ली बहना ने झंडा ले लिया है




वीडी शर्मा ने कहा कि लाड़ली बहना चल गई है और उसने झंडा ले लिया है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का झूठ और छलकपट नहीं चलेगा। मोदी सरकार ने और उनकी गरीब कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन बदला है। जिस कारण अल्पसंख्यक भी बीजेपी के साथ खड़े हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • नरोत्तम मिश्रा का बयान- जिहादियों के साथ कांग्रेस का हाथ, धर्मांतरण विरोधी कानून की वापसी पर बोले- तुष्टिकरण की तरफ बढ़ाए कदम



  • छिंदवाड़ा की जीत पर कहा- जनता से आइना दिखा दिया




    छिंदवाड़ा नगर निगम उपचुनाव में बीजेपी को मिली 7 वार्डों में जीत पर वीडी शर्मा ने कहा कि इस जीत से बीजेपी उत्साहित है। उपचुनाव में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। वहीं जनता ने प्रियंका ,कमलनाथ औऱ मिस्टर बंटाधार को छिंदवाड़ा की जनता ने आईना दिखाया है। 62 फीसदी वोट हमारे प्रत्याशी को मिला है। अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है,अमित शाह ने महासंकल्प रैली से आगाज किया था। आज बीजेपी को छिंदवाड़ा की जनता ने सौगात दी है। वीडी शर्मा ने इस जीत को विधानसभा चुनाव का आगाज बताया है। 



    धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी बोले




    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कर्नाटक सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस लिए जाने का मुद्दा भी उठाया, उन्होंने कहा कि इस फैसले से कांग्रेस का जेहादी चेहरा उजागर हो चुका है। सत्ता पाने के लिए बस कांग्रेस ने हनुमान भक्ति का ढोंग रचा था और देश विरोधी तत्वों और जेहादियों के लिए ही कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान खुली है। दूसरी तरफ इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में शर्मा ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी अधिकारियों का बख्शा नहीं जाएगा। 

     


    Congress targeted कांग्रेस पर साधा निशाना Bhopal News BJP state president VD Sharma भोपाल न्यूज़ गुंडई का लगाया आरोप BJP प्रदेशअध्यक्ष VD शर्मा accused of hooliganism