मांगों को लेकर BJYM ने किया चक्काजाम, कार्यकर्ताओं ने छपोरा-डभरा मुख्य मार्ग पर खाना बनाकर किया प्रदर्शन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मांगों को लेकर BJYM ने किया चक्काजाम, कार्यकर्ताओं ने छपोरा-डभरा मुख्य मार्ग पर खाना बनाकर किया प्रदर्शन

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सक्ती में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कई मांगों को लेकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। BJYM कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर छपोरा-डभरा मुख्य मार्ग पर पहले चक्काजाम किया फिर सड़क पर ही खाना बनाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बसपा विधायक केशव चंद्रा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं लंबे समय तक चक्काजाम करने के कारण इस मार्ग पर आवागमन को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चक्काजाम के चलते यात्री और लोडिंग वाहनों के पहिए घंटों थमे रहे।



BJYM ने उठाई सड़क सुधार समेत तीन सूत्रीय मांग



भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र तीन सूत्रीय मांगों को उठाया। इस मांगों में घोघरी से बसंतपुर तक जर्जर सड़क मरम्मत कराया जाना, तेंदुमुडी बरभाठा ग्राम को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण, साथ ही घोघरी में पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे हायर सेकंडरी स्कूल के फिर संचालन की मांग की गई है। इस मांगों को लेकर भाजयुमो सक्ती छपोरा डभरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बसपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इसको लेकर आम जनता भी खूब परेशान रही। 



पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म किया चक्काजाम



चक्काजाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण के अधिकारी मौजूद रहे, वहीं पुलिस विभाग भी यातायात व्यवस्था बहाल करने में लगा रहा। लगभग पांच घंटे के लंबे चक्काजाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद युवा मोर्चा ने आंदोलन समाप्त किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर काफी लंबी लाइन वाहनों की लग गई थी। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


BSP MLA Keshav Chandra रायपुर न्यूज Chhapora - Dabhra road chakkajam BJYM workers protest BJYM protests Raipur News बसपा विधायक केशव चंद्रा छपोरा - डभरा मार्ग किया चक्काजाम BJYM कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन BJYM का विरोध प्रदर्शन
Advertisment<>