भिंड के दले का पुरा गांव में हुआ ब्लास्ट, 3 मासूम की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
भिंड के दले का पुरा गांव में हुआ ब्लास्ट, 3 मासूम की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

BHIND. मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 3 मासूम की मौत हो गई है, वहीं 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना दले के पुरा गांव और गोरमी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक घर में जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया है। हालांकि, ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का मानना है कि गैस सिलेंडर संभावना व्यक्त की है। घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्लास्ट से तीन मासूम की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। ब्लास्ट से घर का सारा सामान बिखर गया है। घर का रंग काला हो गया है। खिड़की दरवाजे उखड़ गए हैं। तीन मासूम की मौत से गांव में मातम पसरा गया है। 




— TheSootr (@TheSootr) June 10, 2023



फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया



पुलिस मौके पर है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसमें छोटी सी किराना दुकान थी। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। भिंड SP मनीष खत्री ने बताया कि हादसे में कार्तिक (6) , उसकी बहन भावना (7) और परी (4) की जान चली गई। अखिलेश कडेरे (50) पुत्र रुस्तम, उसकी पत्नी विमला (45), मीरा कडेरे (30) पत्नी अरविंद कडेरे और पूजा कडेरे पत्नी नंदू कडेरे घायल हैं। पूजा खिल्लाह वराह की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि अखिलेश कडेरे के छोटे भाई सतेंद्र का 17 जून को लगुन फलदान आना था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर के अंदर मीरा सुबह के समय चाय-नाश्ता बना रही थी।



खबर अपडेट हो रही है...


Blast in Bhind house 3 killed in blast MP News Blast in Bhind Blast in MP भिंड के घर में हुआ ब्लास्ट एमपी न्यूज ब्लास्ट से 3 की मौत भिंड में ब्लास्ट मप्र में ब्लास्ट
Advertisment