आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 2 हजार से ज्यादा प्रश्न, 10 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव
Pratibha Rana | Feb 05, 2024, 11:50 IST
आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 2 हजार से ज्यादा प्रश्न, 10 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव
इस बार के सत्र में 2335 प्रश्न लगाए गए हैं। वहीं 10 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव भी हैं। इसके साथ ही 9 फरवरी को बजट विष्णुदेव साय सरकार का बजट पेश किया जाएगा।
Raipur. छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार के सत्र में 2335 प्रश्न लगाए गए हैं। वहीं 10 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव भी हैं। इसके साथ ही 9 फरवरी को बजट विष्णुदेव साय सरकार का बजट पेश किया जाएगा। इस सत्र के दौरान राजिम कुंभ समेत तीन संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार के बजट से राज्य के विकास की दिशा तय होगी।
सत्र शुरू होने से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने चर्चा में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने डिजिटल बजट पेश किया था। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा भी नई तकनीक से जुड़कर काम करेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा को पेपरलेस बनाया जाएगा, इससे सदन का कामकाज सरल होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़ 2025 में अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरा करने जा रहा है। हमारा प्रयास होगा कि हम नए विधानसभा में प्रवेश कर जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया को बजट सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत 5 फरवरी को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के ज्ञापन कृतज्ञता प्रस्ताव पर सभा में 7 और 8 फरवरी को चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वित्तमंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2024 2025 के आय व्ययक का उपस्थापन करेंगे।
12 और 13 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा होगी। 14 से 26 फरवरी तक सभा में विभागवार चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सत्र के लिए 4 फरवरी तक विधायकों से 2335 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें से तारांकित प्रश्नों की संख्या 1162 और अतारांकित प्रश्नों की संख्या 1173 है। इसके साथ विधायकों से कुल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 10 सूचनाएं, नियम 139 के अधीन अवलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए एक सूचना, अशासकीय संकल्प की पांच सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। बजट सत्र के लिए अभी तक शून्यकाल की 6 सूचनाएं एवं याचिका की 10 सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं।
9 फरवरी को वित्त मंत्री OP चौधरी बजट पेश करेंगे
2 हजार से ज्यादा प्रश्न, 10 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr