जोधपुर में बस-जीप की भिड़ंत में परिवार के 4 बुजुर्गों की मौत, डॉक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम से लौट रहे थे दवा कारोबारी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जोधपुर में बस-जीप की भिड़ंत में परिवार के 4 बुजुर्गों की मौत, डॉक्टर के रिटायरमेंट कार्यक्रम से लौट रहे थे दवा कारोबारी

JODHPUR. शहर के एक दवाई कारोबारी के परिवार के 4 बुजुर्गों की बस और जीप की भिड़ंत में मौत हो गई। एक व्यक्ति का गंभीर हालत में एम्स में इलाज चल रहा है। सभी की उम्र 60 से 70 के बीच है। ये लोग डॉक्टर दोस्त के रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होकर जोधपुर लौट रहे थे। हादसा जोधपुर के बोरानाडा इलाके में शनिवार (1 जुलाई) शाम करीब 4 बजे हुआ।



एक मौके पर ही मौत



एसीपी जयप्रकाश अटल के मुताबिक, शाम 4 बजे कंट्रोल रूम को जोधपुर-बाड़मेर हाईवे पर बोरनाडा इलाके में जीप और बस की भिड़ंत की सूचना मिली थी। भांडू में जीप प्राइवेट बस से टकरा गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एमडीएम (मथुरादास माथुर) हॉस्पिटल पहुंचाया।



पूरा परिवार मेडिकल कारोबार से जुड़ा है



पुलिस ने बताया कि जीप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 4 घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल भूराराम को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। यह पूरा परिवार मेडिकल कारोबार से जुड़ा है। हादसा बोरनाडा इलाके के भांदू में हुआ।



मरने वाले सभी एक ही परिवार के



हादसे में दयाराम पुत्र लक्ष्मणराम (65), नवलाराम पुत्र भीखाराम (70), दलाराम पुत्र भीखाराम (65) और त्रिलोकराम पुत्र गणेशराम (68) की मौत हो गई। सभी लोग बोरनाडा थाना इलाके के सिलावटा गांव के रहने वाले थे। ये सभी एक ही परिवार के थे। नवलाराम और दलाराम सगे भाई थे, जबकि त्रिलोकराम इनके चचेरे भाई थे। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिजन और रिश्तेदार मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचने लगे।



publive-image



हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल चौराहे पर है मेडिकल



मृतक दलाराम पटेल के बेटे की एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल चौराहे पर विशाल मेडिकल के नाम से दुकान है। इसलिए जब एक्सीडेंट के बाद बुजुर्गों को हॉस्पिटल लाया गया तो परिवार को तुरंत सूचना मिल गई। सभी लोग हॉस्पिटल में जुट गए। हादसे के बाद मौके पर लूणी विधायक महेंद्र बिश्नोई पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इससे पहले पूर्व विधायक जोगाराम पटेल भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल भूराराम की स्थिति के बारे में जानकारी ली और परिवारजन को ढांढस बंधाया।

 


मरने वाले दवाई कारोबारी डॉक्टर के रिटायरमेंट हादसे में 4 बुजुर्गों की मौत जोधपुर में बस जीप भिड़ंत drug dealer who died राजस्थान न्यूज doctor's retirement 4 elderly people died in accident Bus jeep collision in Jodhpur Rajasthan News
Advertisment