छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कैब ड्राइवर, OLA-Uber की कंपनी पॉलिसी से हैं परेशान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कैब ड्राइवर, OLA-Uber की कंपनी पॉलिसी से हैं परेशान

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में प्राइवेट कैब कंपनी OLA, Uber के ड्राइवरों ने 20 जून अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान टैक्सी युवा मालिक कल्याण संघ के बैनर तले हड़ताल की जाएगी। कैब ड्राइवर कंपनी की मनमानी पॉलिसी से परेशान होकर हड़ताल में गए हैं। 



इन मांगों को लेकर है हड़ताल



जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ स्वाभिमान टैक्सी युवा मालिक कल्याण संघ ने OLA, Uber, रैपिडो कंपनी के विरोध में ड्राइवर्स ने मोर्चा खोला है। कैब ड्राइवर आज यानी 20 जून(मंगलवार) से हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदर्शन स्थल तूता नया रायपुर में यह हड़ताल होगी। आज से प्राइवेट टैक्सियों के पहिए थम जाएंगे। 



ये खबर भी पढ़िए...






इन मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कैब ड्राइवर




  • एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शहर में गैरकानूनी तरीके से निजी नंबर की बाइक में कॉमर्शियल काम रैपीडों, ओला और उबर कंपनियों के द्वारा किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाकर उन्हें भी कमर्शियल किया जाए। 


  • शहर में टैक्सी सर्विस का काम निजी नंबर वाली गाड़ियां कर रही है। प्रशासन को ध्यान देकर इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। 

  •  ओला, उबर, रैपीडो कंपनी द्वारा चालक और मालिक को परेशान किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से निजी कंपनियां शोषण कर रहीं हैं। हमें पहले जैसे ही प्रोत्साहन राशि दी जाए, हमारा प्रतिशत 20 से घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए। इन मांगो को पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। 



  • आमजन को होगी परेशानी



    OLA और Uber के कैब ड्राइवरों के हड़ताल में जाने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि इन कैब्स को ऑनलाइन बुक किया जाता है और ये आप तक पहुंच जाते हैं। लेकिन अब इनके हड़ताल में जाने से परेशानी बढ़ सकती हैं। राजधानी समेत रायगढ़,बिलासपुर,भिलाई,दुर्ग में जो सेवाएं मिलती हैं वो पूरी तरह से ठप हो जाएंगी। एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए लोकल ऑटो, बस, ई-रिक्शा का ही उपयोग करना होगा।


    Strike in Chhattisgarh कैब ड्राइवर की अनिश्चितकालीन हड़ताल कैब सेना ठप छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ में हड़ताल cab driver indefinite strike cab army stalled Chhattisgarh News