छत्तीसगढ़ में ''आप'' बोली- सिंहदेव को डिप्टी CM बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, अगले 60 दिन के लिए बधाई, भूपेश बघेल पर भरोसा खत्म

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में ''आप'' बोली- सिंहदेव को डिप्टी CM बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, अगले 60 दिन के लिए बधाई, भूपेश बघेल पर भरोसा खत्म







Raipur. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। संजीव झा ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, मैं 60 दिन का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर टीएस सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन आनन-फानन में उप मुख्यमंत्री बनाना कई तरह के सवाल खड़े करता है। क्या कांग्रेस कोई डैमेज कंट्रोल कर रही है? क्या अब कांग्रेस मान रही है कि भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता को भरोसा नहीं है? क्या ये कांग्रेस मान रही है कि बीते साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार हुआ है? 





'भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा खत्म'





संजीव झा ने कहा, छत्तीसगढ़ से जो वादा किया गया, वह पूरा नहीं किया गया, और ऐसे में जब चुनाव का समय है, जब भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा खत्म हो रहा है, तो अब टीएस सिंहदेव को आगे किया जा रहा है। क्योंकि कई बार 'राजा साहब' खुले मंच पर कह चुके हैं कि हमारी सुनी नहीं जा रही है। सीएम भूपेश बघेल पहले आधा समय अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए राजा साहब को आगे किया जा रहा है। पहले भी कई बार दोनों के बीच अनबन की बातें सामने आई हैं, दो असहमत व्यक्तियों को कांग्रेस साथ मिलाकर क्या करना चाहती है। कहीं इसका हर्जाना जनता को तो नहीं भरना पड़ेगा।







घोषणा पत्र के वादे अधूरे- संजीव झा





संजीव झा ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया गया था आधे से ज्यादा वादा घोषणा पत्र में है और जो वादा पूरा किया गया वह आधा-अधूरा पूरा किया गया। हसदेव जंगल को लेकर कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे, प्रदेश की जनता से माफी मांगे। क्या अब टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनने के बाद अपना वादा निभाएंगे। क्या जंगल कटना रुकेगा। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में कई तरह के गुट हैं। कई वरिष्ठ मंत्री नाराज हैं। तो क्या उप मुख्यमंत्री झुनझुना से नेताओं की नाराजगी खत्म हो सकती है तो सभी को डिप्टी सीएम बना देना चाहिए। कांग्रेस आज युद्ध का अखाड़ा-कुरुक्षेत्र बन गया है। प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ के बीच तालमेल ठीक नहीं है। 





संजीव झा ने कहा, अब टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल अपने एजेंडा पर काम करेंगे। कांग्रेस के लीडरशिप और संगठन में भी कन्फ्यूजन का माहौल है। आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सभी वादे पूरा किए जाएंगे। पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश की जनता को लूटा गया उसकी भरपाई कैसे होगी। कांग्रेस यह भी नहीं तय कर पा रही है कि चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा किसे बनाया जाएगा। किससे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जमीन खिसक गई है। इनके नेता कहते हैं 'भूपेश है तो भरोसा है और जनता कह रही है कि भूपेश है तो धोखा है, भूपेश है तो भ्रष्टाचार है।' 



रायपुर न्यूज Raipur News Sanjeev Jha संजीव झा टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी TS Singhdev Deputy CM Chhattisgarh Aam Admi Party छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News